[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहाररोहतास

रोहतास के गौरव आकाश दीप का अपने पैतृक गांव बड्डी पहुंचने पर हुआ स्वागत

रोहतास के गौरव आकाश दीप का अपने पैतृक गांव बड्डी पहुंचने पर हुआ स्वागत

रोहतास संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

सासाराम बड्डी के लाल, रोहतास के गौरव भाई आकाश दीप जी का कल अपने पैतृक गाँव बड्डी पहुँचने पर अपने साथियों के साथ सम्राट अशोक स्मृति चिह्न (अशोक स्तंभ ) भेंट कर स्वागत किया।

कल का दिन पूरे सासाराम और बड्डी के लिए गर्व और खुशी का दिन था ।भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाले हमारे भाई आकाश दीप जी का जब अपने मातृभूमि आगमन हुआ, तो मानो पूरा इलाका उत्साह और उमंग से भर गया।

भव्य काफिला, ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों की बरसात

गांव की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक, हर चौक-चौराहे पर चाहने वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं—हर कोई अपनी आंखों में गर्व और चेहरे पर मुस्कान लिए अपने हीरो का स्वागत करने पहुंचे। जगह-जगह फूलों की वर्षा, देशभक्ति के नारे, और भाई के सम्मान में गूंजते जयकारे माहौल को और भी जोश से भर रहे थे।

घर वापसी का वो पल

घर पहुंचते ही आकाश दीप जी को देखकर परिवार के सदस्यों की आंखें खुशी से भर आईं। मातृभूमि की मिट्टी को माथे से लगाकर उन्होंने अपने गांव की जनता का प्यार स्वीकार किया। यह सिर्फ एक क्रिकेटर की वापसी नहीं थी, बल्कि पूरे रोहतास जिले का सम्मान और पहचान थी।

प्रेरणा का स्रोत

भाई आकाश दीप जी ने अपने कठिन परिश्रम, संघर्ष और लगन से यह साबित किया है कि अगर सपना बड़ा हो और मेहनत सच्ची हो, तो सासाराम जैसे छोटे शहर से भी दुनिया के सबसे बड़े मंच पर जगह बनाई जा सकती है। उनका सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हम सबकी ओर से दिल से धन्यवाद 

आपने अपने खेल से न केवल भारत का, बल्कि हमारे सासाराम का भी नाम रोशन किया। हमें गर्व है कि आप हमारे बीच से निकलकर आज देश के लिए खेल रहे हैं। Akash Deep

Check Also
Close