[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारराज्यरोहतास

सोनो प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सोनो प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

सोनो प्रखंड में 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । प्रखंड कार्यालय सोनो में प्रखंड प्रमुख श्रीमती शिला देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० मोईनुद्दीन ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया । इसके पुर्व अमर शहीदों के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

सोनो थाना परिसर में थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह , बटिया थाना परिसर में थाना अध्यक्षा श्रीमती सुजाता कुमारी , चरका पत्थल थाना परिसर में थाना अध्यक्ष विशाल कुमार सिंह , पंचायत भवन डुमरी में लखन कियारी पंचायत के मुखिया श्रीमती सोनी देवी , ग्राम कचहरी लखन कियारी में सरपंच श्रीमती उमा देवी , पंचायत भवन पेरा में पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया श्रीमती रंभा कुमारी कुशवाहा , पंचायत भवन लोहा में मुखिया श्री जमादार सिंह , बिड़ी मजदूर कार्यालय बटिया में संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनदयाल प्रसाद बरनवाल , सरस्वती शिशु मंदिर बटिया में विधालय संचालक यमुना प्रसाद यादव , पंचायत भवन दहियारी में मुखिया भीम रजक।

इसी प्रकार कैशोफरका पंचायत में मुखिया गणेश तुरी , पंचायत भवन काली पहाड़ी में गंदर पंचायत के मुखिया श्रीमती अनीता देवी , हिल टॉप फेमिली ढाबा बटिया में दहियारी पंचायत के पुर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार पासवान के अलावा सभी सरकारी और गैर सरकारी विधालयों में स्कूल प्रभारी के द्वारा हर्षोल्लास पूर्वक झंडोतोलन करते हुए लहलहाते तिरंगे को सलामी दी गई । इसके पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया गया ।

बटिया थाना में आयोजित झंतोलन कार्यक्रम में समाज सेवी सह बाबा झुमराज मंदिर के कोषाध्यक्ष लल्लु प्रसाद बरनवाल , सचिव राकेश कुमार सिंह , बटिया बाजार निवासी समाज सेवी बिनोद बरनवाल के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों सहित आम ग्रामीण ओर थाना के समस्त परिवार मौजूद थे ।

ज्ञात हो कि थाना परिसर बटिया में आयोजित झंतोलन कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण ओर राष्ट्रगान के साथ हुई जिससे पुरा वातावरण देश भक्ति की भावना से गुंज उठी । वहीं थाना परिसर में रंग बिरंगी परिधानों में सजकर आये स्कुली बच्चियों ने शानदार देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया ।

Check Also
Close