[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
जमुईबिहारराज्य

झाझा के वैष्णवी मंदिर की छठा निहारते निहारते आँखें तृप्त हो जाएंगी, हुए भव्य कार्यक्रम

झाझा के वैष्णवी मंदिर की छठा निहारते निहारते आँखें तृप्त हो जाएंगी, हुए भव्य कार्यक्रम।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुए भव्य कार्यक्रम।

हुआ मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

महा मुकाबले में शामिल हुई कई टीमें।

सभी को पछाड़ कर रजला की टीम बनी विजेता।

दुर्गा मंदिर कमिटी के लोकप्रिय महा मंत्री, प्रभास बंका ने 11000 रुपए का चेक डेकर विजेता को किया सम्मानित।

शोशल प्लेटफॉर्म के युवा पीयूष केशरी, (JHAJHA BEATS) को भी मिला सम्मान।

ताण्डव डांस एकेडमी के सत्येन्द्र की टीम ने मचाई धमाल, और किया कमाल, उन्हें भी मिला सम्मान।

झाझा SDPO, राजेश कुमार,SHO संजय कुमार को भी कमिटी ने किया सम्मानित।

फुल मस्ती में डूबे रहे सैकड़ों युवा।

30 फीट की ऊंचाई पर टगें, मटका फोड़ कर युवा काफी उत्साहित थे।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

कल दिनांक १६/०८/२५ दिन शनिवार को झाझा की श्री श्री १०८ वैष्णवी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में जन्माष्टमी का त्योहार बहुत ही धूम धाम से बनाया गया ! मंदिर के अंदर और बाहर की सजावट बहुत ही मनमोहक हुई थी।

साथ ही साथ माता के गर्भ गृह की सुंदरता का वर्णन कर पाना बहुत मुश्किल है ! संध्या आरती के बाद मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! इसमें मटकी जमीं से लगभग ३० फुट ऊपर थी।

इस प्रतियोगिता में दुर्गा मंदिर चौक , पीहर चौक,बाबू बांक, बरमसिया ग्राम ,रजला ग्राम और तांडव डांस अकैडमी की टीमों ने भाग लिया ! आपस में ३-४ घंटे मुक़ाबला चला ।आख़िरी में रजला की टीम विजेता घोषित हुई।

इनको मंडी के महामंत्री प्रभाष कुमार बँका ने रूपया ११,०००/- नगद राशि , ट्रॉफी , और टीम के सभी सदस्यों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया ! बाक़ी की सभी टीमों को भी महामंत्री द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ! उनके द्वारा झाझा पुलिस बल को भी विशेष सम्मान का मोमेंटो दिया गया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के , झाझा बीट्स को भी विशेष सम्मान एक मोमेंटो के रूप में दिया गया।
साथ ही साथ तांडव डांस अकैडमी द्वारा रास लीला का बहुत ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु झाझा पुलिस उपाधीक्षक (DSP )राजेश कुमार, झाझा थाना अध्यक्ष संजय सिंह के साथ लगभग १५ पुलिस बल के जवान भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मंदिर कमेटी की टीम का गठन हुआ जिसमे अनिल बर्नवाल , लक्ष्मी नारायण बांका , राजेश (राज कंप्यूटर) साधु केशरी , गुड्डू अग्रहरि , सिंटू गुप्ता , पप्पू यादव ,सोनू यादव , ओम प्रकाश (छोटू) , गोपी राम ,आदि ने अपना पूरा योगदान दिया।

मुख्य अतिथि में सुरेंद्र (काजू) यादव भी अन्त तक उपस्थित थे ! रात १२:०० बजे आरती के बाद फल और पंजीरी प्रसाद का वितरण किया गया। अब जल्द ही दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू होने वाली है!

Check Also
Close