[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
बिहारराज्यवैशाली

राजस्व महाअभियान को लेकर पदाधिकारी को किया गया नियुक्त

राजस्व महाअभियान को लेकर पदाधिकारी को किया गया नियुक्त

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा दिनांक 16.08.2025 से 20.09.2025 तक चलाये जा रहे राजस्व महा-अभियान का सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिनांक- 18.08.2025 को जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा विडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से दिये गए निदेश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता को पर्यवेक्षिय पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन्हें अपने-अपने प्रखण्ड/अंचलों में भ्रमणशील रहकर अंचलवार राजस्व महा अभियान अंतर्गत संचालित सभी कार्यों यथा- मौजावार जमाबंदी पंजी का वितरण, हल्कावार संचालित शिविरों का विधिवत संचालन एवं सफल क्रियान्वयन / शिविरों में प्राप्त आवेदनों को विधिवत् संधारण, प्राप्त आवेदनों को पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टि नियमानुसार शत्-प्रतिशत निष्पादन ससमय अनुश्रवण करने हेतु निदेश दिया गया है।

2 जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, समी राजस्व अधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्/पंचायत एवं प्रखण्ड स्तरीय समी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निदेश दिया गया है।

3 सभी अंचल अधिकारी, वैशाली जिला को हल्का/मौजा पूर्ण होने से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन की मांग की गई है।

Check Also
Close