[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

डीएम के निर्देश पर किसानों को मिला यूरिया खाद

डीएम के निर्देश पर किसानों को मिला यूरिया खाद

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट

मैनाटाड़: प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद दुकानदारों को आवंटित यूरिया खाद जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि अधिकारियों व कर्मी की मौजूदगी में वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित चार खाद दुकानदारों को आठ सौ यूरिया का बोरा उपलब्ध कराया गया था। शनिवार के दोपहर तक खाद दुकानदार टालमटोल करते रहें।

किसानों ने इसकी शिकायत डीएम धर्मेंद्र कुमार को किया। जिस पर जिला पदाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कृषि अधिकारियों को अविलंब किसानों के बीच यूरिया का बोरा वितरित करने का निर्देश दिया।

डीएम के निर्देश मिलते ही कृषि अधिकारी व कर्मी खाद दुकानों के पास पहुंचे और किसानों के बीच यूरिया का वितरण कराया। प्रशिक्षु बीएओ रमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि किसानों के बीच यूरिया का वितरण किया जा रहा है।

Check Also
Close