[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
अरवलबिहारराज्य

चंद्रवंशी चेतना मंच द्वारा किया गया बैठक आयोजन

चंद्रवंशी चेतना मंच द्वारा किया गया बैठक आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

चन्द्रवंशी चेतना मंच जिला अरवल का प्रमुख कार्यकर्ताओं का एक बैठक कल देर शाम करपी गांधी मैदान स्थित निजी भवन मे किया गया।

गहन बैठक के बाद यह निर्णय हुआ कि आगामी विधानसभा चुनाव में अत्यंत पिछड़ा समाज के योग्य व्यक्ति को जिले के किसी एक विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाने का मांग भाजपा एवं जदयू के शीर्ष नेतागण से किया जाये, अत्यंत पिछड़ा समाज एनडीए के कोर वोटर रहा है, इस समाज का लगभग 36% आबादी है इस हिसाब से जिले के दोनों विधानसभा अरवल और कुर्था में करीब 80 – 80 हज़ार है।

अत्यंत पिछड़ा समाज का एक विशाल जिला सम्मेलन कराने का भी निर्णय लिया गया। चन्द्रवंशी चेतना मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष व पुर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चन्द्रवंशी को पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मनोनीत होने पर बधाई एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर चेतना मंच के राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष प्रसाद चन्द्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष जीत कुमार चन्द्रवंशी, प्रदेश महामंत्री जेपी चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पप्पु चन्द्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्घनाथ चन्द्रवंशी, प्रदेश मंत्री मुन्नी चन्द्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार चन्द्रवंशी, अजय चन्द्रवंशी, निखिल चन्द्रवंशी, डॉ रंजय चन्द्रवंशी, पूर्व उपप्रमुख उदल चन्द्रवंशी, विश्वजीत चन्द्रवंशी, सुभाष चन्द्रवंशी, रामप्रवेश चन्द्रवंशी, विपिन बिहारी चन्द्रवंशी, उपेंद्र चन्द्रवंशी, दीपू चन्द्रवंशी, मनोज चन्द्रवंशी सहित कई समाज के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे ।

Check Also
Close