[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
बिहारराज्यवैशाली

राजस्व महाअभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक

राजस्व महाअभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

 हाजीपुर दिनांक 16/08/25 से 20/09/25 तक संचालित हो रहे राजस्व महा अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ,वैशाली द्वारा नियमित की जा रही समीक्षा के क्रम में दिनांक 25/08/25 की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई ।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को शीघ्र जमाबंदी पंजी का वितरण पूर्ण करते हुए उसकी एंट्री करने हेतु निर्देशित किया । साथ ही छूटी हुई जमाबंदी और परिमार्जन के मामलों के शतप्रतिशत निष्पादन हेतु निदेश दिया गया ।

इस क्रम में सभी अनुमंडल पदाधिकारी , भूमि सुधार उप समाहर्ता को विशेष रूप से अपने पर्यवेक्षण में उक्त कार्यों को पूर्ण कराने का निदेश दिया गया । जिला पदाधिकारी की उक्त पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता , उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल थे ।

Check Also
Close