[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामददिनारा विधायक आलोक सिंह ने CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, भलुनी महोत्सव का दिया निमंत्रणपटेल सेवा संघ की बैठक में लौह पुरुष की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णयभारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 31 बोरी यूरिया के साथ नेपाली युवक गिरफ्तारढाका सहित जिले के पांच डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
बिहारराज्यवैशाली

राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के कार्यक्रमों का वैशाली डीएम ने किया उद्घाटन

राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के कार्यक्रमों का वैशाली डीएम ने किया उद्घाटन

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के कार्यक्रमों का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, वैशाली के द्वारा जिला परिषद्, वैशाली के सभागार में किया गया। इस दौरान, भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के फोटो (चित्र) पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।

साथ ही जिला पदाधिकारी, वैशाली, द्वारा दीप प्रज्जवलन कर राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 का वैशाली जिले में शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली ने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को खेल दिवस संबंधी शपथ भी दिलाई।

उक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, वैशाली मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्त्ता के रूप में शामिल हुई। खेल विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन वैशाली द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस-2025 के अवसर पर 29.08.2025 से 31.08.25 तक खेल गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

इस कार्यक्रम के दौरान स्थापना उप समाहर्त्ता, वैशाली, उप-विकास आयुक्त, वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी, वैशाली, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वैशाली, निदेशक डी०आर०डी०ए०, जिला खेल पदाधिकारी, वैशाली, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी शिक्षा अभियान, वैशाली, खेल संघो के अध्यक्ष, सचिव तथा युवा खिलाड़ी शामिल हुए।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 तथा मेजर ध्यानचन्द की जीवनी के बारे में विस्तार से जिला पदाधिकारी ने बताया तथा युवा खिलाड़ियों के बीच खेल के प्रति जोश एवं जुनून पैदा करने पर बल दिया है। जिला पदाधिकारी, वैशाली की प्रेरणादायी उद्योधन तथा सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासो की जो जानकारी दी गई उससे युवा खिलाड़ी काफी लाभान्वित हुए।

Check Also
Close