[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

चार क्विंटल गांजा, 50 लाख रुपए कैश एवं हथियार बरामद

चार क्विंटल गांजा, 50 लाख रुपए कैश एवं हथियार बरामद

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई: पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल के निर्देश पर गुप्त सुचना के आधार पर सदर थाना छेत्र के चंदवारा गांव में किए गए छापामारी अभियान में जमुई पुलिस को तकरीबन 04 क्विंटल गांजा , 50 लाख रुपए नगदी सहित 02 पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद की गई है ।

सुत्रों के मुताबिक एस पी विश्वजीत दयाल को चंदवारा गांव स्थित एक घर में गांजा का एक बड़ा जखीरा रखे होने की सुचना मिलने के बाद उन्होंने अविलंब छापेमारी टीम का गठन करते हुए चंदवारा गांव स्थित बताये गये घरों की घेराबंदी कर कार्यवाई करते हुए तलाशी अभियान प्रारंभ की गई , जहां पर तलाशी के दौरान सभी सामान बरामद किया गया ।

बताया गया है कि बरामद नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगवानी पड़ी । पुलिस ने मौके से गृह स्वामी राजबली सिंह के पुत्र ऋषभ सिंह एवं गांजा सप्लाई करने आए दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है ।

गिरफ्तार तस्करों में पहला समस्तीपुर एवं दुसरा मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया गया है । छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन जमुई , सदर थाना की पुलिस व जिला सुचना ईकाई की टीम शामिल थे ।

Check Also
Close