[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

मैं रहूं या ना रहूं मैनाटाड़ सिकटा सलामत रहें: पूर्व मंत्री

मैं रहूं या ना रहूं मैनाटाड़ सिकटा सलामत रहें: पूर्व मंत्री

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: सूबे के पूर्व मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद का इनरवा पंचायत के इनरवा के देवीगंज में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शानदार स्वागत किया। इस दौरान इनरवा देवीगंज के ग्राउंड में इनरवा के सामाजसेवी मनोज गिरी सहित लोगों के द्वारा छेना से तौला गया।

मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मैं आपका बेटा,भाई बनकर सेवा किया हूं। आप लोगों के आशीर्वाद से ही मैं मंत्री भी रहा।फिर एक बार आपके आशीर्वाद की जरूरत है।

आप सभी हमारे कार्यों के विकास कार्यों पर विश्वास करते हुये अपना आशीर्वाद दें।आप लोग हमसे अपनी मजदुरी करवायें,सेवा करायें। उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि आप मुझे आशीर्वाद दें मैं मैनाटाड़ के अहिरासिसवा से लेकर मानपुर तक जंगली जानवरों से फसलों के बचाव को लेकर घेराबंदी कराउंगा।उन्होंने कहा कि सिकटा मैनाटाड़ की बेहतरी के लिए एक हजार बार जय श्री राम बोलना पड़ेगा तो हजारों बार जय श्री राम बोलूंगा।

आगे कहा कि सिकटा मैनाटाड़ की जनता खुले मंच से बता दें, अगर आपके काम के लिए कोई भी सेवा कराया हूं, तो मैं राजनीति को प्रणाम कर लूंगा। अन्यथा आप सभी फिर से मुझे उस लायक बनायें।ताकि आप सभी का सेवा करूं। कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों ने पूर्व मंत्री के पक्ष में जमकर नारे लगाये।

मौके पर मनोज गिरी, प्रमुख प्रतिनिधि गणेश साह,बाबा मणिकांत गिरी,उप प्रमुख खुर्शीद आलम,वीरेंद्र कुशवाहा, राजेन्द्र प्रसाद, राकेश मिश्रा, आनंद मिश्रा, मुखिया रामदेव भगत,अजय कुमार,भोला सिंह, फिरोज आलम, सत्येंद्र यादव, नगीना पटेल,अब्दुल हसन,लालू मियां,फिरोज आलम,शेख सालमगीर, महानंद यादव, हरिनारायण कुशवाहा आदि मौजूद रहें

Check Also
Close