[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाईयात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

एस एस बी व चरका पत्थल पुलिस की बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर चिराग दा का करीबी गिरफ्तार

एस एस बी व चरका पत्थल पुलिस की बड़ी कामयाबी, नक्सली कमांडर चिराग दा का करीबी गिरफ्तार

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

नक्सली कमांडर चिराग दा का दांया हाथ बुद्धन सोरेन को 16 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सी समवाय एवं चरका पत्थल थाना की पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से चलाये गए विशेष छापामारी अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गिरफ्तार नक्सली चरका पत्थल थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन पंचायत स्थित ग्राम तेतरिया निवासी गेना सोरेन का 51 वर्षीय पुत्र बुद्धन सोरेन बताया गया है । नक्सली बुद्धन सोरेन पर चरका पत्थल थाना कांड संख्या 108 / 16 दिनांक 01 , 08 , 2016 धारा 147,148,149,341,323,379,504/ 120 बी भारतीय दंड विधान एवं 16,17,18,19,20, 21,22 उ० ए० पी० एक्ट दर्ज है ।

बताया गया है कि बिते 31 जुलाई 2016 को चरका पत्थल थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनी पत्थर गांव में सडक निर्माण के दौरान 20 से 25 हथियार बंद नक्सलियों ने एकजुट होकर आया और अपना दबदबा कायम रखने के लिए कार्य को प्रभावित करने के लिए सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन और ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया था ।

इस कांड में शामिल सभी लोग नक्सली कमांडर चिराग दा का सहयोगी बताया गया है । साथ ही गिरफ्तार नक्सली बुद्धन सोरेन चिराग दा का दांया हाथ कहे जाने वाले बहुत करीबी सहयोगी था । चरका पत्थल पुलिस को काफी दिनों से बुद्धन सोरेन की तलाश थी ।

गुप्त सुचना के आधार पर गुप्तचरों द्वारा पुलिस को यह सुचना मिली कि उपरोक्त कांड में वांछित नक्सली बुद्धन सोरेन कर्मा त्योहार मनाने के लिए अपने घर आने वाला है । इसकी जानकारी एस एस बी कमांडेंट श्री अनिल कुमार पठानियां एवं पुलिस कप्तान जमुई को दी गई ।

कमांडेंट श्री पठानियां एवं पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर कंपनी कमांडर श्री राजीव नयन कुमार एवं चरका पत्थल थाना अध्यक्ष श्री विशाल कुमार के द्वारा एक टीम का गठन कर तेतरिया गांव पहुंचे और सर्च अभियान चलाकर बुद्धन सोरेन को गिरफ्तार कर चरका पत्थल के केंप परिसर लाकर पुछताछ करने के पश्चात उसे चरका पत्थल थाना की पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया ।

Check Also
Close