[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

बिहार बंद का सोनो प्रखंड में मीला जुला असर

बिहार बंद का सोनो प्रखंड में मीला जुला असर

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

दरभंगा में महागठबंधन के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान माननिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके स्व: माताजी को अभद्र भाषा का प्रयोग के खिलाफ एनडीए गठबंधन के द्वारा बुलाए गए बिहार बंद की सफलता के लिए सोनो प्रखंड क्षेत्र के बटिया बाजार की सभी दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक पुर्णत: बन्द रही । बाजार बंद का नेतृत्व युवा समाज सेवी लल्लु प्रसाद बरनवाल ने किया ।

समाज सेवी सह बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री लल्लु प्रसाद बरनवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री एवं उनकी माता को दी गई गालियां बिहार को कलंकित करने वाली घटना है । क्योंकि मां का रुप भगवान से भी बढ़कर है।

लल्लु प्रसाद बरनवाल ने आगे कहा कि मां अपने बच्चे को पुरे नौ महीने तक कोख में रखती है , फीर कोई भी व्यक्ति केसे ओर क्यों किसी राजनीतिक मंच से उस मां को भद्दी भद्दी गालियां दे सकता है ।

नौ महीने तक अपनी कोख में रखने वाली माता ईश्वर की तरह पाल पोसकर बड़ा करती है, उसी मां को कोई गाली देने के लिए केसे सोच सकता है ।

कमेटी के उपाध्यक्ष श्री आशीष बरनवाल ने कहा कि दरभंगा की इस घटना ने पुरे विश्व को शर्मशार कर दिया है । वहीं समाज सेवी श्री बिनोद बरनवाल ने महागठबंधन के द्वारा इस अभद्र भाषा का प्रयोग को निंदनीय बताया है ।

इधर राजद गठबंधन के खिलाफ लोगों ने सोनो चकाई मुख्य मार्ग स्थित सोनो चोक को जाम कर वाहनों का परिचालन रोक दिया । इस दौरान वाहन चालकों ने भी अपनी गाड़ी से उतरकर जाम का समर्थन करते हुए सड़क पर बैठ गए ।

Check Also
Close