[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
बिहारराज्यवैशाली

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर हुई विडियो कॉन्फैंसिंग माध्यम से बैठक

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर हुई विडियो कॉन्फैंसिंग माध्यम से बैठक

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट

वैशाली जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर संबंधित पदाधिकारीयों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में SIR के दौरान प्राप्त आवेदनों प्रपत्र 6,7, और 8 के निष्पादन को लेकर विधानसभा बार समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आवेदन निष्पादन के दौरान इसका क्रॉस वेरिफिकेशन भी करवा लिया जाए। उन्होंने कहा कि 07 दिनों के अंदर प्रपत्र 6, 7 एवं 8 का निष्पादन करवा लिया जाए।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर सीएपीएफ के अवसान स्थल का सत्यापन 05 सितंबर तक कर लेने का आदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी को दिया गया।

इसके साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा) का भी सत्यापन करवा लेने को निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी, एफएसटी की सूची देख लेंगे यदि कोई बदलाव की जरूरत हो तो सूचित कर देंगे।

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भेद्यता (वल्नरेबिलिटी) की मापी जल्द ही कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ को सीएपीएफ के लिए बूथ टैनिंग की प्लानिंग अभी से कर लेंगे।

तीनों एसडीओ एवं सीडीपीओ को विधि व्यवस्था से संबंधित कार्रवाई के आंकड़े संकलित कर लेने का निर्देश दिया तथा बीएनएसएस की धारा 107 और 110 के तहत कार्यवाई करने, बॉन्ड डाउन की कार्रवाई करने तथा क्षेत्र बदर हेतु विधिवत थाना स्तर से प्रस्ताव भेजवाने को कहा।

उन्होंने सभी वीडियो को दूध से सड़क की संपर्कता की जांच कर लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगर कहीं बूथ से संपर्क सड़क खराब है तो निर्माता विभाग को चिन्हित करते हुए उसकी मरम्मती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।

ताकि संबंधित विभाग से उसकी मरम्मती पूर्व में ही कराई जा सके। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र संख्या मतदाता की संख्या इत्यादि की मार्किंग करवा लेने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी इआरओ अपने डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर के लिए उपयुक्त स्थल का चयन कर लें और अधिकतम 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाएंगे ताकि पीठासीन पदाधिकारी को ईवीएम जमा करने में ज्यादा समय ना लगे।

इसके साथ ही नजदीक में ही वाहन पड़ाव स्थल का चयन भी कर लेंगे और सभी मार्गों में अवस्थिति पेट्रोल पंप को ईंधन आपूर्ति हेतु चिन्हित कर लेंगे ताकि वाहों को ईंधन लेने में सुविधा हो और एक ही जगह पर जाम की समस्या उत्पन्न ना हो।

वाहन पर बूथ नंबर का स्टीकर सटा रहे तथा वाहन चालक को तेल का कूपन पहले ही उपलब्ध करा देंगे, जिससे कि पोलिंग पार्टी को डिस्पैच करने में सुविधा/सहुलियत हो।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के साथ रसोइयों की टैगिंग कर देने तथा डीपीओ आईसीडीएस को भी सेविका सहायिका की टैगिंग कर देने का निर्देश दिए बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आइसीडीएस, विशेष कार्य पदाधिकारी, वीडियो कॉन्क्रैसिंग माध्यम से जुड़कर बैठक में उपस्थित थे।

Check Also
Close