[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यरोहतास

मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है:- कृष्णा मिश्रा

मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है:- कृष्णा मिश्रा

मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा के नेतृत्व में एन डी ए कार्यकर्ताओ ने एन एच 120 को किया जाम।

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी मां को विरुद्ध अभद्र भाषा विवाद को लेकर गुरुवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने दावथ डुमरांव एन एच पथ 120 को जाम कर दिया।

जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने किया। इस दौरान आपात कालीन सेवा को बंद से मुक्त रखा गया।

बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा(रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के कार्यकर्ता सड़क उतरें। बिहार बंद समर्थकों ने सुबह सात से 12 बजे तक रखा। पत्रकारों से बातचीत के दौरान

 कृष्णा मिश्रा ने कहा कि यह घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपनी कोख में नौ महीने बच्चे को रखती है।

फिर कैसे किसी राजनीतिक मंच से मां को भद्दी भद्दी गालियां दे सकता है।जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को गाली देने के विषय में सोच सकता है?

दरंभगा की इस घटना ने विश्व में शर्मसार किया। एनडीए ने स्पष्ट किया है कि बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है।

मौके पर दीनानाथ सिंह,अनीश सिंह, राजकुमार सिंह, विनोद सिंह, प्रियंका कुमारी, आरूणी देवी, मीना देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close