[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

16.8 लीटर नेपाली शराब के साथ नाबालिग समेत एक गिरफ्तार, बाइक जब्त“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायल
बिहारराज्यवैशाली

जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अंतर्गत 6 सितंबर 2025 को वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के बिंदा मैरेज हॉल में जीविका के द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया।

रोजगार मेला का उद्घाटन श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अवधेश सिंह, विधायक हाजीपुर, कुंदन कुमार, उप विकास आयुक्त, वंदना कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक शामिल हुए|

बेरोजगार ग्रामीण युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु रोजगार मेला का आयोजन किया गया | इस रोजगार मेले में ग्रामीण युवक एवं युवतियों को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ ।

इस रोजगार मेला में सैकड़ों बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न कंपनियों ने अपना स्टॉल लगाया गया | बेरोजगार युवक एवं युवतियो को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 कंपनियों ने आग लिया।

स्टॉल लगाने वाली कंपनियों में फ़्लिपकार्ट, होपकेयर सर्विस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिंदुजा माइक्रोफाईनांस, विजन इंडिया, निर्मला जॉब रोजगार एजेंसी, नवभारत फर्टिलाईजर, डी.आर.सी.सी, रुड सेटी आदि कंपनियों ने भाग लिया। रोजगार मेला में 1000 से ज्यादा युवक युवतियों ने निबंधन कराया |

कंपनियों के द्वारा 409 युवक और युवतियों का साक्षात्कार किया गया | उसके बाद युवक और युवतियों का योग्यता एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जाँच के बाद कुल 245 अभ्यर्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया |

इसके साथ ही RUDSETI के तहत प्रशिक्षण के उपरांत स्व रोजगार हेतु 101 लोगों का चयन किया गया। DDUGKY द्वारा मुफ्त प्रशिक्षण हेतु कुल 25 बेरोजगार युवक एवं युवतियो का चयन किया गया |

Check Also
Close