
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डीडीसी ने डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय दिगधी का किया निरीक्षण
वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट
वैशाली उप विकास आयुक्त (डीडीसी) वैशाली द्वाराडॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय दिगधी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को छात्र हितों को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, भी मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने छात्रों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधा यथा सुरक्षा, भोजन, पानी, साफ- सफाई, रसोई घर, शौचालय, बिजली, आदि उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और कार्यरत कर्मियों से जानकारी प्राप्त की। साथी प्रदत्त सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराने पर बल दिया।
साथ ही चिकित्सा सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। संचालक व सुविधा सामान्य रूप से संतोषजनक पाई गई, हालांकि कुछ क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता जताई गई।

डीडीसी ने विद्यालय प्रशासन व जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि छात्रों को और बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण सामग्री और भोजन व्यवस्था की स्थिति की जांच की गई। तथा शिक्षकों को नियमित उपस्थिति बनाए रखने और बर्चा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे छात्रहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।




















