[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
अरवलबिहारराज्य

“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजन 

“पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ आयोजन

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में माई भारत अरवल जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा के निर्देशानुसार स्थान गांधी मैदान बस्ती बिगहा, प्रखंड करपी में दिनांक 6 सितम्बर 2025 को एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिन्टू कुमार थानाध्यक्ष रामपुर चौरम, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक भगवान सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिन्टू कुमार को सूरज कुमार के द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग उपस्थित हुए । उपस्थित सभी लोगों को एक – एक पौधा दिया गया एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने के लिए जागरूक किया गया तथा सपथ भी दिलाया गया।

थानाध्यक्ष सिन्टू कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाना एवं इस धरा के भविष्य को सुरक्षित रखना है।

“एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है।

इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।

युवा क्लब अध्यक्ष सूरज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता के लिए पौधों को लगाने का एक अभियान है। इसमें सरकारें, संगठन और नागरिक जनसहभागिता के माध्यम से विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाते हैं।

इन अभियानों का उद्देश्य वायु और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारना, जैव विविधता बढ़ाना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक हरित वातावरण बनाना है।

साथ ही लोगों ने नारा भी लगाया “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार ने अतिथि एवं सभी युवाओं को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद।

              जिला युवा अधिकारी

                माई भारत , अरवल

Check Also
Close