[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यवैशाली

कदाचार मुक्त व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

कदाचार मुक्त व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

वैशाली: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक पद पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा 2025 के आलोक में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर विज्ञापन संख्या 03/ 2025 के अंतर्गत बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा परिवहन विभाग बिहार सरकार में “प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा एकल पाली में आयोजित हुई।

उक्त परीक्षा के शांतिपूर्वक, सफल संचालन एवं कदाचार मुक्त वातावरण के निरीक्षण हेतु जिला पदाधिकारी वैशाली, श्रीमती वर्षा सिंह व पुलिस अधीक्षक वैशाली श्री ललित मोहन शर्मा ने संयुक्त रूप से वैशाली महिला महावि‌द्यालय हाजीपुर, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, हाजीपुर व जी.ए. इंटर वि‌द्यालय, एसडीओ रोड, हाजीपुर केंद्रों में परीक्षा संचालन के क्रम में निरीक्षण किया तथा संबंधित प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी व पदाधिकारी को कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया।

किसी भी प्रकार की अनियमितता, कदाचार या किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोरतम अनुशासनात्मक कार्रवाई की हिदायत दी गई।

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त वैशाली, जोनल दंडाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, आदि मौजूद रहे। विदित हो कि उक्त परीक्षा का संचालन हाजीपुर के 09 केंद्रों सत्येंद्र नारायण सिंह महावि‌द्यालय हाजीपुर, राय वीरेंद्र सिंह महाविद्यालय, कुतुबपुर कोठी हाजीपुर, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय हाजीपुर,

वैशाली महिला महाविद्यालय हाजीपुर, जी.ए इंटर वि‌द्यालय हाजीपुर, राज नारायण महाविद्यालय हाजीपुर. देवचंद महावि‌द्यालय हाजीपुर, सुखदेव मुखलाल इंटरमीडिएट महावि‌द्यालय हाजीपुर, चौरसिया राजकिशोर महावि‌द्यालय हाजीपुर में कदाचार मुक्त रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। परीक्षा में कुल : परीक्षार्थियों की संख्या-4655, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 2982 अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या-1673 रही।

Check Also
Close