[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

ज़ब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है!

ज़ब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है!

रोहतास तिलौथू संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट 

‘जब बेटी आगे बढ़ती है, तो दुनिया दस्तूर बदलती है’ यह कहावत रोहतास जिले में चरितार्थ हुआ है। दरअसल, जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की पहल पर कोचस के स्लम एरिया के कुल 13 बच्चे अब स्कूल की चौखट तक पहुंच गए हैं।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले जिलाधिकारी कोचस क्षेत्र में निरीक्षण पर थीं। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक छोटी बच्ची को बर्तन धोते देखा। जिलाधिकारी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बच्ची दुलारी कुमारी से बातचीत की।

बच्ची की स्थिति जानने के बाद उन्होंने मौके पर ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया कि सोमवार तक बच्ची का विद्यालय में नामांकन हर हाल में कराया जाए।

डीएम के आदेश का परिणाम यह हुआ कि सोमवार को कोचस के पश्चिमी स्लम एरिया की दुलारी कुमारी सहित कुल 13 बच्चों का नामांकन मध्य विद्यालय, कोचस में कर दिया गया।

इनमें सलोनी कुमारी, नंदनी कुमारी, कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, अंशु कुमारी, नितीश कुमार, चांदनी कुमारी, पिंकी कुमारी, भोलाशंकर चौहान, सूरज कुमार, मधु कुमारी, प्रिया कुमारी और दुलारी कुमारी शामिल हैं।

जिलाधिकारी महोदया ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्लम क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण चलाकर राशन कार्ड, आवास योजना और खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जांच की जाए, हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का मिलना चाहिए।

Check Also
Close