[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

साइबर अपराध पर सख्ती: जमुई में अब हर सप्ताह मनाया जाएगा “साइबर मंगलवार”बेबी देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: फरार बाप-बेटा किऊल से गिरफ्तारजिला भू-अर्जन कार्यालय का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशगुरहनवा पंचायत के गौरव ने नीट परीक्षा में पाई सफलता, गांव में खुशी की लहरबैरगनिया में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में जमा पानी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसोनो अंचल में नई सीओ निकिता अग्रवाल की एंट्री, लोगों में सकारात्मक बदलाव की उम्मीदमोतिहारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया छतौनी मुख्य पथ का निरीक्षण, जाम और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए निर्देशकुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी, 67 बोरी उर्वरक जब्तशेरो-शायरी की महफ़िल से गूँज उठा पूरा ढाका350 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिहारराज्यरोहतास

‘बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी से खुश: – उमेश कुशवाहा

‘बिहार की जनता मोदी-नीतीश की जोड़ी से खुश: – उमेश कुशवाहा

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

एक मंच पर देखे पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, आलोक सिंह,अजीत राय, अखिलेश सिंह, सहित कई दिग्गज नेता।

दिनारा (रोहतास): बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन दिनारा विधानसभा के ऐतिहासिक शक्तिपीठ भलुनी धाम में आयोजित किया गया। जहां एनडीए के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा

कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और जनता को मतदान के लिए प्रेरित करें।” उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करती है।

बिहार की जनता मोदी नीतीश की जोड़ी से खुश हैं।इसी वजह से लोकसभा चुनावों और हाल के उपचुनावों में एनडीए को भारी सफलता मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विपक्ष के झूठे प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर दें।

वहीं पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने जोश भरते हुए कहा, “हम न केवल चुनाव जीतेंगे, बल्कि बिहार में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह सम्मेलन में भारी भीड़ उमड़ी है, उससे साफ है कि बिहार की जनता ने आगामी चुनाव में एनडीए के पक्ष में फैसला कर लिया है। वहीं युवा भाजपा नेता अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ताओं की एकता से गठबंधन लगातार मजबूत हो रहा है।

लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता अजीत राय ने कहा की यह चुनाव बिहार के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और बूथ स्तर तक एनडीए की जीत सुनिश्चित करें।

रालोमो के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत की है, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे का विकास किया है और गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जनता इन उपलब्धियों से खुश है और आगामी चुनाव में एनडीए को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

सम्मेलन में मंत्री, जनक राम,विधान परिषद सदस्य संजय मयूख,पूर्व सांसद कविता सिंह, वशिष्ठ सिंह ,राकेश कुमार, सुनील चौबे ,धनजी चौधरी, पुष्पा चौधरी, विद्यानंद विकल, अशोक प्रजापति, नागेंद्र चंद्रवंशी, अजय कुमार सिंह, कमलेश पासवान कपिल कुशवाहा, कमलेश राय, सहित कई नेताओं ने संबोधन किया।

सम्मेलन के अंत में एनडीए के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर मेहनत करनी होगी, मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क करना होगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी। कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ संकल्प लिया कि वे आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे।

सम्मेलन में उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में “फिर एक बार, एनडीए सरकार” का नारा लगाया और आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत का विश्वास जताया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी राज कुमार शर्मा ने किया।जब की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने किया

Check Also
Close