[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
जमुईबिहारराज्य

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की कार्यकारणी की बैठक जमुई में हुई सम्पन्न

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की कार्यकारणी की बैठक जमुई में हुई सम्पन्न

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन मनोज सिन्हा, मेडिकल के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने वाले प्रवीण सिन्हा समेत अन्य हुए शामिल।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

आज़ ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जमुई की कार्यकारिणी की एक बैठक कृष्णपट्टी स्थित अपने कार्यालय में बुलाई गई जिसमें निम्नलिखित प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ। 1- ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस संगठन से ज़्यादा से ज़्यादा लोग जुड़े और इसकी सदस्यता लें इसके लिए एक स्पेशल ड्राइव चलाया जाए।
2- विभिन्न प्रकोष्ठों में नए मनोनीत सदस्यों का विस्तार। 3- नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह। सर्वप्रथम सदस्यता महाअभियान के लिए जमुई शहर में अतिशीघ्र एक सदस्यता ड्राइव चलाने पर चर्चा की गई और इसके लिए आपसी विमर्श के बाद मोहल्ला के हिसाब से अलग-अलग टीम बनाई गई जो निम्नलिखित है।

1-शास्त्री कालोनी, बिहारी का सदस्यता अभियान का नेतृत्व – सत्येंद्र शंकर प्रसाद, राजीव सिन्हा और मंतोष सिन्हा 2- सिरचंद नवादा, चित्रगुप्त कालोनी, वी आई पी कालोनी -प्रभात सिन्हा, नीरज सिन्हा। खैरमा,

3-सतगामा -कमल सिन्हा, संतोष सिन्हा।
4-उझ्झंडी,बांसडीह,मनिअड्डा-मुरली सिन्हा , कन्हैया सिन्हा
5-कृष्णपट्टी, महाराजगंज- प्रभात सिन्हा , विकास सिन्हा , अमरजीत सिन्हा
6-कल्याणपुर -राजीव सिन्हा , अभिषेक सिन्हा
7-नीमा,भछियार , पुरानी बाजार -राजेश सिन्हा महिसौढ़ी – पिंकू सिन्हा वगैरह
उपरोक्त पदाधिकारी और सदस्य उन मोहल्लों के प्रत्येक चित्रांश के घर जाकर सबकी सदस्यता करेंगे और सदस्यता से एक भी घर ना छुटे इसके लिए सजग रहेंगे।

तत्पश्चात कुछ प्रकोष्ठों में नए पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया जिसमें युवा प्रकोष्ठ के सचिव पद पर अजीत कुमार सिन्हा और कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के महासचिव पद पर श्री नीरज कुमार सिन्हा को महासचिव पद पर मनोनीत किया गया।

विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष , निरंजन सिन्हा और महासचिव , राजेश सिन्हा की सहमति से सहायक कोषाध्यक्ष पद पर श्री राकेश मलतियार, उपाध्यक्ष के पद पर विजय कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा और सचिव के पद पर जितेन्द्र कुमार सिन्हा और राजीव रंजन सिन्हा को मनोनीत किया गया।

उसके बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह किया गया। जिसमें सर्वप्रथम ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री प्रशांत सिन्हा का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया उसके बाद जिला महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने प्रदेश सचिव श्री अभिषेक सिन्हा का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

पुनः जमुई जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रदेश संयुक्त सचिव श्री प्रशांत सिन्हा ने प्रवीण सिन्हा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और जिला महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा का स्वागत कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लक्की जी ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

कोषाध्यक्ष पद पर पुनः मनोनीत , सत्येन्द्र शंकर प्रसाद जी का स्वागत राजेश सिन्हा ने किया। नवमनोनीत संगठन मंत्री , प्रभात सिन्हा का स्वागत निरंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिन्हा का स्वागत मंतोष सिन्हा, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार लक्की का स्वागत सत्येंद्र शंकर प्रसाद, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष , राजकिशोर सिन्हा जी का स्वागत प्रशांत सिन्हा,मंतोष सिन्हा का स्वागत राजीव सिन्हा, मीडिया प्रभारी राजीव सिन्हा का स्वागत भूपेन्द्र सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निरंजन सिन्हा का स्वागत अभिषेक सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा का स्वागत राजकिशोर सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ के महासचिव राजेश सिन्हा का स्वागत अजीत कुमार सिन्हा और अमरजीत सिन्हा का स्वागत प्रभात कुमार सिन्हा द्वारा पुरे आदर और सम्मान के साथ किया गया।

सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से ढ़ेर सारी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है आपकी छोटी छोटी सी कोशिश हमारे संगठन को जिले, प्रदेश और देश में एक नई मजबूती दिलाएगी। आप सभी का हृदय तल से बहुत बहुत आभार।

Check Also
Close