[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एवं अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए अभिजीत सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एवं अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए अभिजीत सिंह ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

मोतिहारी जिला ब्यूरो सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

मोतिहारी: ढाका विधानसभा के पूर्व एवं भावी विधायक प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने रेल मंत्री एवं रेलवे महाप्रबंधक हाजीपुर को पत्र लिखा है।

जिसमें ढाका विधानसभा क्षेत्र के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एवं अन्य ट्रेनों के ठहराव के संबंध में लिखा है कि…

सेवा में

माननीय रेल मंत्री

भारत सरकार

दिनांक 15/09/25

विषय : बिहार के पूर्वी चंपारण के घोडासहन रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस एवं अन्य ट्रेनों के ठहराव के संबंध में

महोदय

आपसे विनती पूर्वक निवेदन है कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन स्टेशन जो कि ढाका विधानसभा अंतर्गत एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्टेशन है।

यह तीन विधानसभाओं ढाका विधानसभा, चिरैया विधानसभा एवं नरकटिया विधानसभा ) अंतर्गत केवल एक स्टेशन है जिसका नाम घोड़ासहन है।

यह स्टेशन सीमावर्ती इलाके में है और इस स्टेशन का निर्माण भी अमृत भारत योजना के तहत हो रहा है। परंतु आज भी यहां के लोग और उनके आसपास के पांच प्रखंडों के लोग जो इसी स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं।

वह एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव के लिए इंतजार की कतार में खड़े हैं महोदय मैं नहीं जानता हूं कि किन कारणों से घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर बड़ी एवं छोटी ट्रेनों का ठहराव अभी तक नहीं हो पाया है।

अतः आपसे निवेदन पूर्वक कहना है कि कृपया करके इस महत्वपूर्ण स्टेशन पर सभी प्रकार के एक्सप्रेस, सुपरफास्ट एवं लोकल ट्रेनों का ठहराव अति शीघ्र करवाने की व्यवस्था की जाए।

हम सभी ढाका विधानसभा एवं अन्य प्रखंड वासी आपका सदा आभारी रहेंगे !

प्रतिलिपि:

माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारतीय रेलवे

माननीय महाप्रबंधक (GM) पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर

भवदीय

अभिजित सिंह

पूर्व प्रत्याशी 21 ढाका विधानसभा

Check Also
Close