
क्या आप लैपटॉप, चार्जर, घड़ी, श्रृंगार, जूता चप्पल ट्रेन में ही खरीदना चाहेंगे?
मान लीजिए कोई मैडम जल्दी बाजी में अपना लिपस्टिक भूल गई तो??
और हां आप भी ट्रेन पकड़ने के चक्कर में अपना कोई जरूरी सामान लेना भूल गए तो?
नहीं नहीं आप मान लीजिए कि आप अपनी हमसफर के साथ हमसफर एक्सप्रेस में सफर कर रहें और आपकी हमसफर अपना पर्स लेना भूल गईं??
चिन्ता की कोई बात नहीं अब रेलवे(दानापुर डिविजन) रेल टिकटों की बिक्री के बाद…
आप तमाम यात्रियों के लिए ये सारी चीजें ट्रेन में मिल जाया करेंगी
बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
खबर जरा बिस्तर से पढ़िए….
दानापुर मंडल यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए लगातार नई पहलें कर रहा है।
इसी क्रम में बहुत जल्द पटना–झाझा खंड (जिसमें बख्तियारपुर–तिलैया, फतुहा–इस्लामपुर एवं मोकामा–राजेन्द्रपुल खंड शामिल हैं) में चलने वाली यात्री गाड़ियों में विविध वस्तुओं की बिक्री की सुविधा शुरू की जा रही है।
इस सुविधा के तहत यात्री अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही आसानी से लैपटॉप एवं मोबाईल सम्बन्धित सामान, कृत्रिम आभूषण, कॉस्मेटिक्स, घड़ियाँ, रूमाल एवं हॉजरी, टॉयलेटरीज़, स्टेशनरी, पुस्तकें एवं समाचार पत्र, शोपीस, फुटवियर, खिलौने, चश्मे, ताले, बैग आदि खरीद सकेंगे। अभी तक इन वस्तुओं के लिए यात्रियों को ट्रेन से उतरना पड़ता था, जबकि अब यह सुविधा उन्हें यात्रा के दौरान ही उपलब्ध होगी।
यह व्यवस्था जन शताब्दी, सुपरफास्ट, साधारण यात्री एवं डेमू/मेमू गाड़ियों में लागू होगी ।
इस नई पहल से यात्रियों को उनकी आवश्यक वस्तुएँ ट्रेन में ही निर्धारित दरों पर उपलब्ध होंगी। यह कदम यात्रियों की सुविधा को बढ़ाएगा और उनकी यात्रा को और भी सुखद, आरामदायक एवं यादगार बनाएगा।
यह सुविधा दिनांक 25.09.2025 से शुरू की जानी है।




















