[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में मनाया गया श्रम कल्याण दिवस, मुख्यमंत्री ने की 5000 रुपए वार्षिक वस्त्र सहायता राशि की DBT ट्रांसफर.

सीतामढ़ी में मनाया गया श्रम कल्याण दिवस, मुख्यमंत्री ने की 5000 रुपए वार्षिक वस्त्र सहायता राशि की DBT ट्रांसफर

माननीय मुख्यमंत्री बिहार द्वारा बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत योग्य निबंधित निर्माण श्रमिकों को वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत ₹5000 प्रति श्रमिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से आंतरित की गई|

गौरतलब है कि 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर श्रम कल्याण दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पटना से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सीतामढ़ी समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से श्रमिक परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

श्रम अधीक्षक ने जानकारी दी कि सीतामढ़ी जिले में लगभग 65 हजार निबंधित श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है। अधिक से अधिक श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके, यह हमारी प्राथमिकता है।

इसी क्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रौशन कुमार सिंह ने उपस्थित श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिले के सभी पंचायतों से पधारे श्रमिकों के अलावा, ओएसडी श्री राजेश भारती, सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तथा प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, निशांत प्रेम, दिलीप कुमार शास्त्री, संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Check Also
Close