[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
जमुईबिहारराज्य

प्राइवेट स्कूल सोनो के जिला कार्यकारणी सदस्यों की बैठक, चुने गए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष

प्राइवेट स्कूल सोनो के जिला कार्यकारणी सदस्यों की बैठक, चुने गए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 संत जेवियर स्कूल सोनो के प्रांगण में गुरुवार को जिला कार्यकारणी सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई ।

इस बैठक में प्राइवेट स्कूल और चिल्ड्रेन वैलफेयर के जिला अध्यक्ष श्री विजय सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार पासवान , जिला सचिव प्रमोद सिंह उपस्थित थे ।

बैठक में स्कुली बच्चों और शिक्षकों के कल्याण हेतु गहनता से विचार विमर्श और समिक्षा के बाद प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव किया गया । इस चुनाव में सर्वसम्मति से सरस्वती शिशु मंदिर बटिया के प्रधानाध्यापक को सोनो प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष का भार सौंपा गया है ।

इसी प्रकार संत जेवियर स्कूल सोनो के सुनील कुमार को प्रखंड महा सचिव , मनोज कुमार साव को प्रखंड कोषाध्यक्ष बनाया गया है । बैठक में गिधोर प्रखंड अध्यक्ष राजेश पाठक , परिमल कुमार एवं मिडिया प्रभारी विपिन कुमार तथा प्रखंड उपाध्यक्ष कुंदन जी आदि मौजूद थे ।

Check Also
Close