[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शिव-शक्ति के अटूट प्रेम का प्रतीक है हरितालिका व्रत, 14 सितंबर को मनेगा पर्वराष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, वाहन चालकों ने बड़ी संख्या में जमा किया जुर्मानाआर.सी.सेंट्रल स्कूल एजी कालोनी पटना के तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम संपन्नराष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक चालान के एकमुश्त निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर, मोतिहारी डीएम ने किया निरीक्षणबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मनोज सिंह यादव ने पीड़ितों की सहायता की मांगबाबा झुमराज मंदिर विकास को ले कमेटी सदस्यों ने पुर्व की भॉति जारी किया मार्च महिने का हिसाबपीएनबी आरसेटी रोहतास में अगरबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का सफल समापनदुखद खबर: पत्नी की मौत से 30 वर्षीय सोहन मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि पंकज यादव ने पहुंचकर बंधाया ढांढसजमुई जिले की आन बान शान श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मन्दिर प्रांगण में रामदास बर्णवाल की अध्यक्षता में हिसाब किताब से संबंधित हुई बैठकसिमुलतला के घने जंगल में SSB की बड़ी कार्रवाई, सुरंगनुमा ठिकाने से 3 अवैध हथियार बरामद
बिहारराज्यरोहतास

23 वी पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. पंडित श्रीधर मिश्रा, 1962 भारत चीन युद्ध में लिया था भाग

23 वी पुण्य तिथि पर याद किए गए स्व. पंडित श्रीधर मिश्रा, 1962 भारत चीन युद्ध में लिया था भाग

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ (रोहतास) रोहतास जिला के विख्यात समाजसेवी सह भूत पूर्व सैनिक दावथ निवासी स्वर्गीय पंडित श्रीधर मिश्रा की 23 वी पुण्यतिथि समारोह उनके आवास पर मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद दो मिनट तक मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

समाजसेवी उनके पुत्र भोला नाथ मिश्रा द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि उनके पिता भारत चीन युद्ध 1962 और भारत पाक युद्ध 1965 में भी भाग लिए थे।

आज भले ही वे नहीं हैं, लेकिन समाज के लोग उन्हें आज भी याद करते हैं। वे लोगों को हमेशा अच्छे रास्ते चलने का प्रेरित करते थे।जिससे समाज में परिवर्तन हो सके।

इस मौके उनके पुत्र काशीनाथ मिश्रा, नारायण मिश्रा, राजनाथ मिश्रा, रामेश्वर नाथ मिश्रा, नाती ,अनिल मिश्रा, भरत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, चारों धाम मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, शिवानंद मिश्रा, देवानंद मिश्रा, राजू मिश्रा , दीपू मिश्रा सहित कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Check Also
Close