[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यसीतामढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 से पहले सीतामढ़ी में चुनाव प्रशिक्षण जारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 से पहले सीतामढ़ी में चुनाव प्रशिक्षण जारी

सीतामढ़ी: बिहार विधानसभा निर्वाचन 2015 को लेकर सीतामढ़ी के प्रशिक्षण कोषांग द्वारा DAV पब्लिक स्कूल में 10 सितंबर 2015 से चुनावी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई है। यहां 20 कमरों में प्रतिदिन दो पालियों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी शामिल होकर आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रत्येक कमरे में 50-50 कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सभी कमरों में मास्टर ट्रेनर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण स्वयं प्रथम कोषांग पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी मो. यूनुस अंसारी कर रहे हैं। उन्होंने सभी कक्षों का दौरा कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और अनुशासन की समीक्षा की।

प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनरों में प्रमुख रूप से एस.एन. झा (APO), आलोक कुमार, आनंद राज, पंकज कुमार, विपिन प्रसाद, मोहम्मद अनसुर्रहमान आज़ाद, अरुण कुमार सहित दर्जनों प्रशिक्षक शामिल हैं। सभी मास्टर ट्रेनर निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से कर्मियों को अवगत करा रहे हैं।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह प्रशिक्षण कर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है।

Check Also
Close