[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की 4 बाइक, 26.4 लीटर नेपाली शराब और 4 मोबाइल बरामद, 5 गिरफ्तारसोनो पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 16 वाहनों से 40 हजार रुपए जुर्माना वसूला सोनो पुलिस ने एक हत्यारोपी को किया गिरफ्तार , चार अभियुक्तों के घर चिपकाया ईस्तेहारअंजबित सिंह महाविद्यालय में बॉटनी विभाग का उन्मुखीकरण कार्यक्रम, प्राचार्य ने नियमित कक्षा और अनुशासन पर दिया जोरAICYA ने बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का किया विस्तार, 13 नए पदाधिकारियों की नियुक्तिपुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकरापुलिस ने महिला शिकायतकर्ता को ही बना दिया बलि का बकराजनता दरबार में दिखा त्वरित न्याय, जमुई डीएम नवीन के फैसलों से बढ़ा लोगों का भरोसानई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. खालिद अनवर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की रही बड़ी भागीदारी
जमुईबिहारराज्य

सार्वजनिक माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया में माता शैलपुत्री की प्रथम पुजा विधिवत शुभारंभ

सार्वजनिक माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर बटिया में माता शैलपुत्री की प्रथम पुजा विधिवत शुभारंभ

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट

बटिया बाजार से सटे बाबा झुमराज धाम के निकट स्थित माता वैष्णवी दुर्गा मंदिर में सोमवार को शारदीय नवरात्र की प्रथम पुजा माता शैलपुत्री के रूप में शुभारंभ हो गई है ।

मंदिर के पुजारी श्री राजेश पांडेय के द्वारा मंगल आरती , श्रृंगार भस्म आरती , बाल भोग आरती , श्रृंगार महाभोग आरती आदि के साथ विधिवत पूजा प्रारंभ किया गया ।

इस पुजा को लेकर माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा तैयार की जा रही है , जो लगभग अंतिम चरण में है । विजया दशमी के दिन विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा ।

इस मेले में आसपास के विभिन्न पंचायतों से हजारों हजार की तायदाद में लोग माता भवानी की दर्शन करने आयेंगे । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर समिति द्वारा एक कमैटी का गठन कर बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य के रूप में तैनात किया जाएगा ।

मेले को लेकर भव्य पुजा पंडाल एवं मंदिर से लेकर सोनो चकाई मुख्य मार्ग तक तौरन द्वार का निर्माण किया जा रहा है । इस मेले में नाव , झुला , मीणा बाजार सहित बड़ी संख्या में स्वादिष्ट मिठाईयों की दुकानें सज जायेगी ।

Check Also
Close