[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यरोहतास

इंद्रपुरी थाना द्वारा पत्रकार रवि कुमार को भेजे गए नोटिस पर रोहतास जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताई नाराज़गी, डीआईजी ने दिलाया न्याय का भरोसा

इंद्रपुरी थाना द्वारा पत्रकार रवि कुमार को भेजे गए नोटिस पर रोहतास जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जताई नाराज़गी, डीआईजी ने दिलाया न्याय का भरोसा

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

डेहरी ऑन सोन। इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के सिकरिया स्थित एक मिशनरी स्कूल के खिलाफ छपी खबरों के बाद एक चैनल के पत्रकार को थाना द्वारा नोटिस भेजा गया। इस कदम से पत्रकारों में गहरा आक्रोश है।

सोमवार को रोहतास जर्नलिस्ट एसोसिएशन की टीम डीआईजी सत्य प्रकाश से मिलकर इस मामले में ज्ञापन सौंपा और नोटिस को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। शनिवार को रोहतास जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में इस मामले पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में पत्रकारों ने कहा कि जब स्कूल के खिलाफ तथ्यपूर्ण और सच्ची खबर प्रकाशित की गई तो पुलिस प्रशासन और प्रबंधन की ओर से दबाव बनाने के लिए नोटिस भेजा जाना पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि सच्चाई लिखने वालों को परेशान किया जा रहा है।

इधर सोमवार को एसोसिएशन की टीम शाहाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी सत्य प्रकाश से मिली। टीम ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

मुलाकात के दौरान डीआईजी सत्य प्रकाश ने आश्वासन दिया कि इस नोटिस को लेकर पत्रकारों को चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि “इस नोटिस में कुछ नहीं है, यह स्वतः ही न्यायसंगत तरीके से हटा लिया जाएगा।” साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पत्रकार रवि कुमार को औपचारिक रूप से थाना को लिखकर जवाब देना चाहिए।

उधर, मिशनरी स्कूल प्रबंधन ने प्रकाशित खबरों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। लेकिन पत्रकारों का कहना है कि वे तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Check Also
Close