[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बालु लदा दो बाइक की जप्ति के साथ दो बालु चोर गिरफ्तार, खोये हुए दो मोबाइल बरामद कर किया गया वास्तविक मालिक को सुपुर्दगुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर पदाधिकारी करेंगे विद्यालयों का निरीक्षण: सौरभ जोरवाललोक जनशक्ति पार्टी (R) के द्वारा कल घुमधाम से मनाया जाएगा बाबा साहेब के जयंतीकुंडवा चैनपुर रेलवे स्टेशन बना जंग का मैदान, दो कार्यरत स्टेशन मास्टर के बीच जमकर हुई मारपीटइंडिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर बने नितेश सिंह यादवबैरगनिया पुलिस को मिली बड़ी कमयाबी, 300 लीटर अवैध शराब नष्ट भवानीपुर, बलुआ, बलुआ गुआबरी में सीमा जागरण मंच के तत्वाधान में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन आदर्श नहीं अभिशाप बना चकियाआलमपुर कोदरिया में महान सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गईअरवल जदयू परिवार की ओर से बिहार के माननीय मुख्यमंत्री को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई
बिहारराज्यरोहतास

रोहतासगढ़ में 6-7 दिसम्बर को होगा शाहाबाद महोत्सव, शाहाबाद गौरव यात्रा भी निकाला जाएगा

रोहतासगढ़ में 6-7 दिसम्बर को होगा शाहाबाद महोत्सव, शाहाबाद गौरव यात्रा भी निकाला जाएगा

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

शाहाबाद महोत्सव 2025 का आयोजन रोहतासगढ़ में आगामी 6-7 दिसंबर को किया जाएगा। अपने गौरवशाली ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछले सात वर्षों से जारी अभियान के तहत यह आठवां आयोजन होगा।

जिसमें कला संस्कृति, साहित्यिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, पत्रकारिता, चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में देश-दुनिया में महती भूमिका निभा रहे शाहाबाद के मूल निवासी शिरकत करेंगे।

इस संबंध में शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने गुरुवार को सासाराम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्ष 2019 से शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के वैनर तले अपने धरोहर को संजोकर रखने, परम्परागत कला को जीवंत बनाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी राजनीतिक दलों का सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित होता है।

उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर 2025 को सोन-कोयल नदी के संगम स्थल बांदू गांव के समीप स्थित प्राचीन दशाशिश महादेव शिवलिंग पर आरती के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा और 7 दिसंबर को रोहतासगढ़ में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें एक तरफ जहां अपने परम्परागत नृत्य संगीत जैसे आदिवासी कुडुक नृत्य, धोबिया-धोबिनिया का नाच, गोंड नाच, शिवनारायणी गीत आदि की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शाहाबाद के महापुरुषों के साथ प्रमुख ऐतिहासिक, प्राकृतिक एवं धार्मिक स्थलों का तैल चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

साथ हीं अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले यहां के प्रमुख व्यंजन जैसे बक्सर की पापड़ी, कोआथ की बेलग्रामी, चेनारी के गुड़ की लड्डू, बरांव का सींघाड़ा, बेतरी का चावल आदि की भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, राष्ट्रीय सुरक्षा, नृत्य कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र में “महर्षि विश्वामित्र सम्मान” राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए “ज्योति प्रकाश निराला सम्मान” नृत्य कला के क्षेत्र में “बिस्मिल्लाह खान सम्मान” पत्रकारिता के क्षेत्र में “भवानी दयाल संन्यासी सम्मान” तथा विशेष उपलब्धि के लिए “वशिष्ठ नारायण सिंह सम्मान” दिया जाएगा।

अखिलेश कुमार ने बताया कि युवाओं के टीम द्वारा ‘शाहाबाद गौरव यात्रा’ निकाला जाएगा जो शेरशाह सूरी मकबरा से आरंभ होगा कैमूर, बक्सर व भोजपुर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों से होते हुए समापन रोहतास गढ़ किला पर होगा।

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों से जारी इस अभियान के तहत पटना बिहार विधान परिषद सभागार से लेकर झारखंड व दिल्ली में भी बैठक तथा सेमिनार आयोजित कर लोगों को इस अभियान से जोड़ते हुए मुकाम तक पहुंचने का प्रयास जारी है और इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने लगा है जो उत्साहवर्धक है।

रोहतास गढ़ किला, तुतला भवानी, दुर्गावती जलाशय, मांझर कुंड, मुंडेश्वरी धाम, बक्सर, जगदीशपुर आदि स्थानों पर पर्यटन विकास को लेकर कार्यो में प्रगति हो रही है।

मौके पर विधायक विजय मण्डल के अलावे आयोजन समिति के संजय पासवान, जीएम अंसारी, विमल कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Check Also
Close