[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
पश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट

मैनाटाड़: सिकटा- मैनाटाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल मैनाटाड़ के खेल स्टेडियम में आगामी 28 सितंबर को होने वाले विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा ने किया।बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी संजीव पटेल, मदन पटेल, इंजीनियर रमेश प्रसाद,असलम खां हक्की, शत्रुघन कुंअर, प्रभु कुशवाहा, सुजीत यादव, सुमित सिंह, समसुल होदा आदि मौजूद रहें।

बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथि सूची, मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भोजन-पानी की सुविधा, प्रचार-प्रसार, एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।

एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईयी। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। मौके पर इंजीनियर रमेश प्रसाद ने कहा कि यह सम्मेलन सिकटा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की शक्ति प्रदर्शन का प्रतीक बनेगा।

एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता के लिए घटक दलों के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठित प्रयास करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि 2025 में 225 और फिर से नीतीश के लक्ष्य को पूरा करने में हम सभी को कोई कसर नहीं छोड़नी है।

उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सिकटा विधानसभा का एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना है। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे।

Check Also
Close