[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

यात्री गण कृपया ध्यान दें! रेलवे करेंगी ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य। झाझा, किऊल, जसीडीह, बाढ़ मोकामा, जाने वाले यात्री ये खबर जरूर पढ़ें।सुगौली बैंक परिसर से आर्मी जवान की मोटरसाइकिल चोरी, CCTV और चौकीदार के बावजूद वारदातरक्सौल, बैरगनिया और सीतामढ़ी वालों को बड़ी राहत, चलेगी फिरोजपुर झंझारपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशलराजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरगनिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामबाबू पाल के अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न।निजी विद्यालयों के शुल्क पर प्रमंडलीय आयुक्त महोदय के आदेश के अनुपालन की मानक संचालन प्रक्रियाप्रस्तावित एयरस्ट्रिप की व्यवहार्यता रिपोर्ट (Feasibility Report) तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा गया: डीएम मोतिहारीजैनिथ सौशल फाउंडेशन के जिला महासचिव पीयूष कुमार को मिली प्रशंसाबटिया निवासी समाज सेवी लल्लू बरनवाल के 70 वर्षिय पिता का हृदय गति रुकने से हुई निधनजमुई जिला के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु निर्वाचन की तिथि घोषित।15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक जिले के सभी विद्यालयों का व्यापक निरीक्षण एवं अनुश्रवण अभियान संचालित किया जाएगा: डीएम मोतिहारी
जमुईबिहारराज्य

जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचें सोनो, तलवार भेंटकर किया गया स्वागत

जमुई सांसद अरुण भारती पहुंचें सोनो, तलवार भेंटकर किया गया स्वागत

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

जमुई सांसद सह लोजपा रामविलास के बिहार संगठन प्रभारी श्री अरुण भारती शनिवार को चकाई जाने के क्रम में चकाई विधानसभा क्षेत्र के बोर्डर स्थित बलथर गांव के समिप पहुंचते ही चकाई विधानसभा क्षेत्र के पुर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव श्री संजय कुमार मंडल के द्वारा तलवार भेंटकर उनका भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही श्री मंडल के साथ शामिल बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल माला पहनाकर स्वागत करते हुए अरुण भारती ज़िंदाबाद , चिराग पासवान जिंदाबाद , चकाई का विधायक कैसा हो संजय कुमार मंडल जेसा हो का नारा लगाया ।

इसके बाद सांसद अरुण भारती ने संजय कुमार मंडल ओर अन्य सहयोगियों के साथ चकाई के लिए प्रस्थान कर गए ।

चकाई स्थित लोजपा कार्यालय में भी बड़ी संख्या में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फुल माला पहनाकर स्वागत करते हुए जोरदार नारेबाजी की । इसके बाद सांसद श्री अरुण भारती ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर जमुई लोकसभा छेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी ।

जिसमें बरनार जलाशय परियोजना , झाझा से बटिया रेल लाइन निर्माण पर लागत होने वाली राशि की उपलब्धता कराने सहित विभिन्न विकास कार्यों की बात कही । उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द बरनार जलाशय परियोजना ओर झाझा से बटिया रेल लाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ।

श्री भारती ने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चकाई ओर सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर हमारे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

उन्होंने चकाई विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी श्री संजय कुमार मंडल के पक्ष में वोट डालने का अपील करते हुए मुख्यमंत्री नितीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की बात कही ।

मौके पर उपस्थित संजय कुमार मंडल ने कहा कि सांसद अरुण भारती के आने से चकाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजनों को काफी उत्साहित देखा गया ।

श्री मंडल के साथ लोजपा के वरिष्ठ नेता डबलु चंद्रवंशी , इजहार अहमद , गौतम दास , राजेश मंडल , निवास यादव , सुभाष चंद्रवंशी , दिनेश कुमार , मिथुन पासवान , उदय पासवान , मुरारी पासवान , सुधांशु कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे ।

Check Also
Close