[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
जमुईबिहारराज्य

जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बर्नवाल के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

जमुई चैंबर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष सुनील बर्नवाल के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

जमुई: शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए दुर्गा पूजा के अवसर पर जमुई चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, जमुई के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया जो श्री वीर कुंवर सिंह दुर्गा पूजा समिति श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जो शहर के चौक चौराहे होते हुए महाराजगंज काली मंदिर में समापन किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व चेंबर के अध्यक्ष सुनील कुमार बरनवाल ने किया। चेंबर के अध्यक्ष ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि गंदगी से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है जो मानव के विकास में बाधा डालती है।

अतः स्वछता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को अपना कर ही हम बीमारियों को खत्म कर सकते हैं, हमें अपने घरों के अलावा शहर के आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

चेंबर के सचिव नितेश कुमार केशरी ने कहा कि स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हमें इधर-उधर कचरा नहीं फेंकना चाहिए। कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।

कहा भी गया है कि स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है अतः स्वच्छता को अपनाए और जमुई को स्वच्छ बनाएं। बेहतर साफ-सफाई से ही शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है। अतः स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस कार्यक्रम में चेंबर के संस्थापक सह अध्यक्ष शुकदेव प्रसाद केसरी, पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर परिषद जमुई नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ घंटी साह, सचिव रंजन कुमार उर्फ बंटी साह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार उर्फ टिंकु, चेंबर के मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीकांत केसरी, सदस्यता प्रभारी सतीश कुमार वर्मा, राहुल भवेश, राजू भगत, निर्मल कुमार सिंह, अशोक कुशवाहा, संतोष केसरी, कृष्ण केसरी, सुधीर कुमार के अलावा शहर के समाजसेवी एवं दर्जनों व्यवसाई उपस्थित थे।

Check Also
Close