[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
जमुईबिहारराज्य

बिहार चुनाव से पहले शाहाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, डीआईजी ने 143 पुलिस पदाधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

बिहार चुनाव से पहले शाहाबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल, डीआईजी ने 143 पुलिस पदाधिकारियों का किया गया ट्रांसफर

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

शाहबाद पुलिस प्रक्षेत्र के रोहतास, भोजपुर, कैमूर और बक्सर गृह जिला में पदस्थापित 143 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर दूसरे जिलों में किया गया है।

शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश के अनुसार पुलिस मुख्यालय व चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में प्रक्षेत्र के गृह जिलों में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक व सहायक पुलिस निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का स्थानांतरण प्रक्षेत्र के दूसरे जिलों में किया गया है।

उन्होंने बताया कि कैमूर जिले के बीस, भोजपुर के 66, बक्सर के 25 और रोहतास के 32 पुलिस अधिकारियों का दूसरे जिलों में स्थानांतरण किया गया है। सभी को स्थानांतरित जिला बल में तत्काल योगदान देने हेतु आदेश दिया गया है।

रोहतास जिले से पुलिस अवर निरीक्षक नुमान खान, अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम राम, हरेंद्र सिंह, गायत्री तिवारी, हंसराज राम, विक्रमा राम, लालमुनी देवी, महेंद्र तिवारी, मो. असगर अली, जिया उल हक खान, बैरिस्टर तिवारी, कामता राम, बैरिस्टर पाल, सुदामा चौबे, रविंद्र कुमार सिंह, बाबूराम सिंह, महेंद्र नाथ सिंह, मुजफ्फर इमाम, सर्वजीत शर्मा, शिवकुमार राय, सीता कुमारी, गंगा सागर चौधरी, परशुराम सिंह, अवध बिहारी पाठक, दिनेश्वर प्रसाद सभी को बक्सर जिला में ट्रांसफर किया गया हैl

वहीं, पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद तिवारी, दयाशंकर पाठक, मंजर आलम सिद्दीकी, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र राय, ओमप्रकाश राम को भोजपुर जिला में ट्रांसफर किया गया है।

Check Also
Close