[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यरोहतास

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का किया विसर्जन

रोहतास दावथ संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दावथ ( रोहतास )प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा समितियां द्वारा स्थापित मां दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमाओं का शुक्रवार को विभिन्न जलाशयों में नम आंखों से विसर्जन किया गया। दावथ प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

कहीं से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। विभिन्न पूजा समितियां द्वारा सप्तमी अष्टमी नवमी के पावन दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दावथ बभनौल, कोआथ ,बभनौल ,मालियाबाग,समेत 17 जगहों और पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा के प्रतिमा स्थापित कर भक्ति पूर्ण माहौल में पूजा अर्चना की गई। शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया।

शुक्रवार को विभिन्न वाहनों पर श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा और विभिन्न देवी देवताओं के प्रतिमा को रखकर विभिन्न जलाशयों में विसर्जन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। काव नदी ,नहर और तालाबों में प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

गाजे बाजे हाथी घोड़े और बाजे की धुन पर नाचते गाते श्रद्धालु गण माता के प्रतिमाओं के साथ चलकर जलाशय में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विसर्जन कर अंतिम विदाई दिया।

Check Also
Close