[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
Viral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

UP में 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी, सार्वजनिक अवकाश घोषित

इस अवकाश के चलते प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय संस्थान और संबंधित विभागों में कार्यालयीन कार्य, शासकीय सेवाएँ और अन्य सामान्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे।

योगी सरकार ने किया महर्षि वाल्मीकि जयंती पर छुट्टी का ऐलान

पंचायत चुनाव से ठीक पहले एक लुभावनी घोषणा

निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट ऐक्ट के तहत घोषित छुट्टी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक और सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

शासन स्तर पर गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। यह अवकाश पंचायत चुनाव से ठीक पहले एक लुभावनी घोषणा के रूप में देखा जा रहा है।

सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति संख्या-870/3-2024-39(2)-2016, दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 के अनुसार, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर घोषित यह अवकाश वर्ष 2025 के लिए जारी निर्बन्धित अवकाशों की सूची (प्रस्तर-2 (ii) के क्रमांक 25) के तहत लिया गया है।

सरकारी दफ्तरों और सेवाओं पर पड़ेगा असर
इस अवकाश के चलते प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शासकीय संस्थान और संबंधित विभागों में कार्यालयीन कार्य, शासकीय सेवाएँ और अन्य सामान्य प्रशासनिक कार्य प्रभावित होंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट ऐक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा।

इस नए निर्णय के बाद दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 को जारी की गई पूर्व विज्ञप्ति को भी संशोधित माना जाएगा। सरकारी कर्मचारियों और आम जनता को सूचित किया गया है कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और संबंधित सेवाओं में व्यवधान आ सकता है। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की भी संभावना है।

Check Also
Close