[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भाकपा माले ने मनाया संस्थापक महासचिव चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवसघोड़ासहन के सिंगरहिया गांव में बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभजैनिथ सोसल फाउंडेशन द्वारा दोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मैडल से किया गया सम्मानितलू लगने से गुरहनवा के दिलीप महतो की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासाआदापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर हमला और शराब कांड के दो आरोपी गिरफ्तारनिर्वाचन साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, रोहतास डीडीसी ने किया उद्घाटनचोरी के दो मोटर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, चोरी के मोटर नेपाल में बेचने का आरोपछपरा घटना के विरोध में पकड़ीदयाल BDO ने बांधी काली पट्टी, सुरक्षा की मांगसीवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान अभिषेक पटेल निलंबित,वायरल VIDEO के बाद एक्शनग्राम प्रधान पर लगा आरोप, गांव में नहीं किया कोई विकास कार्य
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

बलुआ पुलिस ने चोरी के वांछित शातिर चोर को किया गिरफ्तार, बरामद हुआ अवैध असलहा

यह सामान वह औने-पौने दाम में राहगीरों को बेच देता था। अगस्त में अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिव मंदिर और मसौनी गांव की काली माता मंदिर से भी चोरी की गई।

बलुआ पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया

चोरी के माल की बिक्री से बरामद ₹11,400

अभियुक्त के पास से मिला अवैध असलहा

चंदौली जनपद के थाना बलुआ पुलिस ने चोरी के कई मुकदमों में वांछित चल रहे शातिर चोर रोहन पुत्र दिनेश निवासी पूरा गनेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 04 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3.20 बजे नाथूपुर तिराहा से की गई। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध असलहा 315 बोर, 01 फायरशुदा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस और चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹11,400 बरामद किए गए।

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष अतुल कुमार की टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में रोहन ने बताया कि उसने अपने गांव के साथी भोला, आकाश और अन्य के साथ मिलकर विभिन्न घरों और मंदिरों में चोरी की थी। जुलाई में धीना थाना क्षेत्र के बैरिक कला मेन रोड पर छत के रास्ते घुसकर उसने गहने और ₹5,000 चोरी किए। यह सामान वह औने-पौने दाम में राहगीरों को बेच देता था। अगस्त में अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव स्थित शिव मंदिर और मसौनी गांव की काली माता मंदिर से भी चोरी की गई।

अवैध असलहे के बारे में पूछे जाने पर रोहन ने बताया कि चोरी करने जाते समय सुरक्षा के लिए यह अपने पास रखता था।

गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष अतुल कुमार, चौकी प्रभारी अमित सिंह चौकी मारूफपुर, अमित कुमार मिश्रा चौकी मोहरगंज, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह और कांस्टेबल अल्ताफ अहमद की टीम शामिल रही।

रोहन के खिलाफ कई आपराधिक मामले पहले से पंजीकृत हैं, जिनमें धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 380/411/457 भादवि, 331(4)/305(a)/317(2) बीएनएस सहित अन्य मामले शामिल हैं। अब पुलिस उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्यवाही कर रही है।

Check Also
Close