[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास: शिवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रोहतास: शिवानी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव में तीन दिन पूर्व हुई शिवानी उर्फ गोल्डी हत्याकांड के मुख्य आरोपित बृज बिहारी सिंह के बेटे सुनील सिंह को शिवसागर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।

मालूम हो कि विगत शनिवार की सुबह छत पर कपड़ा सुखाने के दौरान पानी टपकाने को लेकर सुनिल सिंह व उसके चचेरे में भाई सुधाकर सिंह के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सुनील ने घर से बंदूक निकालकर गोली चला दी थी।

जो सुधाकर की बेटी शिवानी के गर्दन में लगी और उसकी मौत हो गयी थी। घटना के बाद मृतका के पिता ने चचेरे भाई सुनिल समेत चार लोगों के विरुद्ध नामजद एफआइआर दर्ज कराई थी।

हालांकि, एफआइआर से पहले ही पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी, लेकिन आरोपी फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया।

Check Also
Close