[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

ट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,पूर्वी चम्पारण के लिए गौरव का क्षण— भारतीय निर्वाचन आयोग के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में 1 सदस्य के रूप में जिले के मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार भी ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय दौरे में शामिल होंगे।हर घर से निकलेगा अफसर: पूर्वी चंपारण में शिक्षा की नई क्रांति का आगाज
बिहारराज्यरोहतास

एन डी समर्थित उम्मीदवार आलोक सिंह नामांकन पत्र किया दाखिल

एन डी समर्थित उम्मीदवार आलोक सिंह नामांकन पत्र किया दाखिल

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा ( रोहतास) 210 दिनारा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आलोक सिंह ने शुक्रवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया । वे एलआरडीसी कक्ष में जाकर निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता संतोष कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया ।

नामांकन के बाद जैसे ही आलोक सिंह बाहर निकले,समर्थकों में जोश उमड़ पड़ा । जगह-जगह फूल- मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया । समर्थकों ने आलोक सिंह जिंदाबाद और एनडीए फिर से के नारों से गुंजायमान कर दिया ।

इस अवसर पर एनडीए प्रत्याशी आलोक सिंह ने कहा कि जनता का विकास और क्षेत्र की समृद्धि ही हमारा संकल्प है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में जो विकास की लहर चली है,उसे आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है।

जनता ने हमेशा एनडीए पर भरोसा किया है और इस बार भी विकास के नाम पर भारी बहुमत से हमें विजयी बनाएगी । उन्होंने आगे कहा कि हमारा उद्देश्य दिनारा विधानसभा को शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क और रोजगार के क्षेत्र में एक आदर्श क्षेत्र बनाना है ।

जनता के सहयोग से हम इस लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे। नामांकन के मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे । पूरे कार्यक्रम में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला ।

Check Also
Close