[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

दीपावली अच्छाई की विजय और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक: संजय कुमार यादव

दीपावली अच्छाई की विजय और ज्ञान के प्रकाश का प्रतीक: संजय कुमार यादव

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

दिनारा (रोहतास) दिनारा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी सह समाज सेवी संजय कुमार यादव ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें न केवल घरों में दीप जलाने की प्रेरणा देता है, बल्कि जीवन में भी सकारात्मकता और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का संदेश देता है।
दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है। यह पर्व लोगों में प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।आगे उन्होंने ने कहा कि सच्ची दीपावली तभी होगी जब हम जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला लाने का प्रयास करें।

उन्होंने सभी नागरिकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए।

Check Also
Close