[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

सोनो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण कर रहे कई भट्ठियों को किया ध्वस्त, सात क्विंटल जबरा महुआ विनष्ट, सात व्यक्ति गिरफ्तारजमुई सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में ‘दिशा’ की उच्चस्तरीय बैठक संपन्नसकलडीहा बार एसोसिएशन विवाद का अंत: अशोक यादव अध्यक्ष घोषित, बार काउंसिल ने दी मान्यताकोटवा PHC में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल….चोरी के मोटरसाईकिल गिरोह का खुलासाः-03 अभियुक्त गिरफ्तार…अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दिलाई गई शपथनीतीश नेतृत्व का बड़ा फैसला: श्रवण कुमार को सौंपी गई जदयू विधायक दल की कमाननक्सलियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारक को किया गया ध्वस्त ढाका बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त, सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध!बिना नेता के कमरे में गयी 90% प्रतिशत महिला राजनीति में एंट्री नहीं कर सकती’, पप्पू यादव का विवादित ब्यान, महिला आयोग ने भेजा नोटिस
बिहारराज्यरोहतास

श्रद्धा, शांति और अनुशासन से रौशन हो बिक्रमगंज: ए एसपी संकेत कुमार

श्रद्धा, शांति और अनुशासन से रौशन हो बिक्रमगंज: ए एसपी संकेत कुमार

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज, (रोहतास ) आस्था के महापर्व छठ और लोकतंत्र के पर्व विधानसभा चुनाव को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी संकेत कुमार ने क्षेत्रवासियों को एक प्रेरक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी संस्कृति,श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

इस पर्व को सभी लोग आपसी भाईचारे,स्वच्छता और अनुशासन के साथ मनाएं। बिक्रमगंज की पहचान शांति और सौहार्द से है,इसे हम सबको बनाए रखना है।एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि छठ पर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सभी घाटों पर सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती, महिला पुलिस की मौजूदगी और आपातकालीन सहायता टीम की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा तथा प्रशासन हर स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह पर्व हमारे देश की आत्मा है। प्रत्येक मतदाता निडर होकर मतदान करें। पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष,शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने को पूर्णतः तैयार है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व और चुनाव दोनों ही बिहार की असली पहचान है एक आस्था का,दूसरा जिम्मेदारी का। बिक्रमगंज के लोग दोनों पर्वों को अनुशासन, उत्साह और सहयोग की मिसाल बनाएं,यही सच्ची देशभक्ति और श्रद्धा होगी।

अंत में एएसपी संकेत कुमार ने श्रद्धालुओं व मतदाताओं से अपील की कि अफवाहों से बचें, प्रशासन पर भरोसा रखें और अपने शहर को शांति,श्रद्धा और स्वच्छता का उदाहरण बनाएं।

Check Also
Close