[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुंडवाचैनपुर में SSB-पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 198 लीटर नेपाली शराब बरामदझाझा में बीती रात्रि गणेश भगवान् की मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस पर पथराव, कई पुलिस कर्मी को आई चोटेंझाझा GRP थाना अध्यक्ष को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मोबाइल के साथ दो आरोपी गिरफ्तारबिक्रमगंज: जनता दरबार में 88 परिवादियों की समस्याओं की हुई सुनवाईनोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए राम अवध पटेल ने भरा नामांकनझाझा भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की रक्त दान से हुई शुरुआतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झाझा गांधी चौक में 100 दीप प्रज्वलित कर दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामनाभारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती की नेतृत्व में यह भव्य कार्यक्रम में आयोजित किया गयासृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से हुई पूजाप्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब व पिक अप वाहन जब्त, एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दी जानकारी

सोनो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब व पिक अप वाहन जब्त, एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर दी जानकारी

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

झाझा एसडीपीओ राकेश कुमार ने सोनो थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर पत्रकारों से संबोधित करते हुए कहा बिति गुरुवार की रात सोनो थाना के समिप बने एस एस टी 04 चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान चकाई की ओर से आ रही हरी सब्जी ओर हरा खीरा से भरा एक पिक अप वाहन संख्या डब्ल्यू बी 11 डी 6818 की जांच के दौरान सब्जी के नीचे छुपाकर रखा भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडो का विदेशी शराब बरामद की गई है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहनों की चेकिंग अभियान को देख चालक अपनी वाहन को घुमाकर भागने का प्रयास किया । लेकिन एस एस टी चेकपोस्ट पर तैनात पदाधिकारी और कर्मियों की मुस्तैदी के कारण वाहन को पकड़ लिया गया है । इधर वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा ।

पिक अप वाहन से तकरीबन 699.12 लीटर कुल 06 ब्रांडो के विदेशी शराब बरामद कर जप्त कर लिया गया है । साथ ही पिक अप वाहन एवं रियल मी कंपनी की एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर जप्त कर लिया गया है ।

वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस निरीक्षक सह सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार , पुलिस अवसर निरीक्षक रामवरण सिंह , पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार , महिला सिपाही 851 ललीता कुमारी , महिला सिपाही 824 सुष्मिता कुमारी , महिला सिपाही पुजा कुमारी तथा जी 149 बटालियन सीआरपीएफ के पदाधिकारी और जवान सहित सोनो थाना के सशस्त्र बल शामिल थे ।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के कारोबारी ओर इसका सेवन करने पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं ।

जिसके कारण इतनी भारी मात्रा में विदेशी शराब का खैप जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है । ज्ञात हो कि भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामदगी सोनो पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है ।

एसडीपीओ राकेश कुमार ने कड़े शब्दों में कहा कि शराब की तस्करी करने वाले ओर शराब का सेवन करने वाले सावधान हो जाएं , पकड़े जाने पर उसे किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा ।

Check Also
Close