[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बथनाहा थाना में मोटरसाइकिल चोरी कांड संख्या 37/26 का कुंडवा चैनपुर थाना ने किया उद्वेगणथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानथाना चकिया गांव सोनहुल के 20 वर्ष दलित युवक लापता घर के परिजन परेशानबैरगनिया पुलिस द्वारा छापेमारी में 200 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को किया गया नष्टस्व० अनीता देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ बैरगनिया गौशाला परिसर में गौ भोजन के साथ श्रद्धा और सम्मान के साथ कई कार्यक्रमों का आयोजनमौत बनकर खड़ा जर्जर पोल, सालों से डर में जी रहा है परिवारलूट कांड का महज 24 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन, 04 अभियुक्त गिरफ्तारचेयरमैन गौरव श्रीवास्तव चंदौली चकिया नगर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्हें जननायक और दूरदर्शी नेता के रूप में देखा जाता है, जो चंदौली चकिया नगर के मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व को उनकी ईमानदारी, साहस और निर्णायक क्षमता के लिए सराहा जाता है।मुगलसराय पुलिस की बड़ी कामयाबी: मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बर्तन और त्रिशूल बरामद​​​​​​​सोनो पुलिस ने बेगुसराय एवं केबाली गांव के दो फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बिहारराज्यसीतामढ़ी

डीएम एवं एसपी ने नगर क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डीएम एवं एसपी ने नगर क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों की इस संयुक्त टीम ने बरियारपुर, लखनदेई पुल (मेहसौल चौक), लखनदेई पुल (कारगिल चौक), खरका घाट, पुनौरा मंदिर घाट, डुमरा स्थित लखनदेई नदी घाट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का भ्रमण किया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि घाटों की सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, मेडिकल टीम, नियंत्रण कक्ष, गश्ती दल एवं वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था समय पर पूर्ण कर ली जाए।

जिलाधिकारी श्री पाण्डे ने कहा कि सूर्योपासना के इस महापर्व छठ पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भीड़-प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि एसडीआरएफ की तैनाती एवं अन्य सुरक्षा उपायों के साथ सतत निगरानी रखी जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आनंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरा सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Check Also
Close