[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

RPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामनेअरवल डीएम अमृषा बैंस ने की सदर अस्पताल का औपचक निरीक्षण24 घंटे के भीतर आपदा राहत: 4 मृतकों के परिजनों को मिली सहायता राशिचंदौली के चर्चित डांसिंग सुपरकॉप नितेश सिंह यादव अब विवादों में आ गए हैअनियंत्रित कंटेनर ने बस और पिकअप में मारी टक्कर पांच लोगों की हुई मौतNEET UG परीक्षा 2026 मोतिहारी में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में हुई संपन्ननिशांत कुमार की यात्रा आज होगी शुरू, दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे पूर्वी चंपारणचंदौली में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम, प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने प्रेमिका के सामने तानी गोली पिस्टल,
बिहारराज्यरोहतास

लोक आस्था का महापर्व छठ का व्रतियों ने उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

लोक आस्था का महापर्व छठ का व्रतियों ने उदयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा लोकआस्था-सूर्याेपासना का चार दिवसीय महापर्व उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न हुआ। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ नोखा नगर एवं प्रखंड सहित संपूर्ण में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

सुबह व्रतियों तथा श्रद्धालुओं ने नोखा सुर्य मंदिर तालाब एवं नहर गढ़ धोसिया, रामपुर,मुजराड बराव विभिन्न छठ घाटों पर उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व को लेकर संपूर्ण शहर भक्ति के माहौल में डूबा रहा।

शहर में चारों ओर छठ मैया के गीतों की धुन सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं द्वारा उदयीमान सूर्य को अर्घ्य दिया। जबकि कई लोगाें ने घर के छत पर पूजा किया और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

श्रद्धालु प्रात:काल से ही छठ घाट की ओर डाला के साथ रवाना हो गए। सूर्य की लालिमा देखते ही व्रती एवं श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता झलकने लगी। इससे पूर्व व्रती तथा श्रद्धालु ने घंटों भगवान सूर्य के उगने का इंतजार जल में खड़े होकर किया।

अर्घ्य देने के बाद लोगों में प्रसाद प्राप्त करने की होड़ लग गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्रती से आशीष लिया। छठ पूजा को लेकर शहर में प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई थी। सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Check Also
Close