[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपीलसूखा नशा के विरुद्ध कार्रवाई, 86 ग्राम गांजा बरामद…
पटनाबिहारराज्य

महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार चुनाव जीतने पर हर परिवार को नौकरी और 5 डिसमिल जमीन का वादा

महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, बिहार चुनाव जीतने पर हर परिवार को नौकरी और 5 डिसमिल जमीन का वादा

पटना: महागठबंधन ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम होटल मौर्या में आयोजित हुआ. इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) ने अपने मेनिफेस्टो को संकल्प पत्र नाम दिया है।

संकल्प पत्र जारी करने के दौरान तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी मुखिया और महागठबंधन के डिप्टी सीएम चेहरा मुकेश सहनी, मंगनी लाल मंडल, दीपांकर भट्टाचार्य, मदन मोहन झा, आईपी गुप्ता और रामनरेश पांडे जैसे नेता भी मौर्या होटल पहुंचे।

तेजस्वी का प्रण नाम से घोषणा पत्र जारी किए जाने के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि महागठबंधन ने सबसे पहले सीएम फेस घोषित किया और सबसे पहले मेनिफेस्टो भी किया जारी. उन्होंने कहा कि आज बहुत पावन दिन है जिसमें हम यह संकल्प पत्र जारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार 20 साल पीछे चला गया है.सीपीआई राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने बयान दिया कि बिहार के इतिहास में पहला घोषणा पत्र है जिसमें सरकार हर परिवार के सदस्य को नौकरी और 5 डिसमिल जमीन देगी।

महागठबंधन के नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने बयान दिया कि ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग इस घोषणा पत्र में है. युवाओं को नौकरी, रोजगार समेत सभी वायदों को हम पूरा करेंगे. शिक्षकों,स्वास्थ्यकर्मियों समेत सभी की मांगे पूरी होंगी. पहले दिन से ही हम घोषणा पत्र के हिसाब से काम करेंगे।

Check Also
Close