[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
जमुईबिहारराज्य

छठ महापर्व समापन के साथ ही सात दिनों तक चलने वाला महायज्ञ कार्तिक उद्यापन का शुभांरभ

छठ महापर्व समापन के साथ ही सात दिनों तक चलने वाला महायज्ञ कार्तिक उद्यापन का शुभांरभ

जमुई / सोनो संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट 

 नेम निष्ठा के साथ चलने वाली चार दिवसीय छठ महापर्व की समापन के साथ ही सात दिनों तक चलने वाला महायज्ञ कार्तिक उद्यापन का शुभारंभ हो गई है । पेरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल के द्वारा आयोजित इस महायज्ञ में हरिद्वार और अयोध्या से आये विद्वान महात्माओं द्वारा प्रतिदिन भगवान कृष्ण की महिमा का बखान किया जायेगा ।

इस महायज्ञ का शुभारंभ रंग बिरंगी परिधानों में सजी तकरीबन 201 कुंवारी कन्या ओर शौभाग्य वति महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा के साथ किया गया ।

ढोल बाजे के साथ शामिल सभी कन्याओं ने अपने सिर पर कलश लेकर श्याम पेरा गांव से निकलकर पेरा चोक , बाजराडिह चोक , मटिहाना , भरतपुर , खपरिया , औरैया होते हुए बरनार नदी के घाट पर पहुंची ।

जहां पर डुमरी गांव निवासी व्यास श्री आलोक पाण्डेय एवं उनके सहयोगी श्री पवन पांडेय एवं भरत पांडेय के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश में पवित्र जल भरकर पुनः रक्सा गांव होते हुए पेरा मटिहाना गांव के रास्ते वापस श्याम पेरा गांव पहु़ंची । इस यज्ञ में यजमान के रूप में मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल के पिता श्री प्रयाग मंडल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मालती देवी शामिल हैं ।

मुखिया प्रतिनिधि अयोध्या मंडल ने बताया कि इस यज्ञ में अयोध्या एवं वृंदावन धाम के कई विद्वान महात्माओं द्वारा प्रतिदिन प्रवचन किया जायेगा । उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन आयोजित प्रवचन का ग्रहण करने आने वाले श्रद्धालु के लिए प्रसाद रुपी भोजन की व्यवस्था की गई है ।

तथा पुर्णिमा को यज्ञ का पुर्णाहुति के दिन पुरे पंचायत के लोगों सहित सेंकड़ों गणमान्य लोगों को प्रसाद रुपी भोजन कराया जायेगा । ज्ञात हो कि श्याम पेरा गांव स्थित भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की मंदिर के प्रांगण में इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है ।

पेक्स अध्यक्ष विनोद कुमार रंजन ने पंचायत वासियों से अपिल करते हुए कहा कि अयोध्या ओर वृंदावन धाम से आये विद्वान महात्माओं द्वारा प्रतिदिन उच्चारित महा भागवत कथा का श्रवण कर पुन्य का भागी बनें ।

वेद व्यास श्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि महा भागवत कथा को करने से धन यस वैभव और सुख-शांति बनी रहती है , तथा इस महा भागवत कथा का प्रवचन जहां जहां तक जाती हे वहां तक रोगों का नाश ओर ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है ।

इस यज्ञ की सफलता के लिए सरपंच मकबुल अंशारी , समाज सेवी चंद्रशेखर मंडल एवं सहदेव यादव , पैक्स अध्यक्ष बिनोद कुमार रंजन , रंजीत कुमार मंडल , संजित ठाकुर , अमित यादव , योगेन्द्र यादव सहित समस्त पंचायत वासी शामिल थे ।

इधर पैदल चल रहे सभी कलश यात्रियों के लिए औरैया गांव के समिप समाज सेवी सहदेव यादव के द्वारा सरबत ओर पानी की व्यवस्था की गई थी । बताते चलें कि कलश शोभायात्रा में शामिल लोगों द्वारा निकली जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा ।

Check Also
Close