[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
बिहारराज्यरोहतास

मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बिहार के विकास को एक नई दिशा दी है: मनोज तिवारी

मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बिहार के विकास को एक नई दिशा दी है: मनोज तिवारी

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

 बिक्रमगंज (रोहतास ) काराकाट विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को राजीव गांधी मैदान बिक्रमगंज में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में भोजपुरी स्टार व सांसद मनोज तिवारी तथा जहानाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह पहुंचे।

मंच पर पहुंचते ही दोनों नेताओं का फूल- मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। सभा को भोजपुरी भाषा में संबोधित करते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रउआ सभे 11 नवंबर के दिन मत भुलाईब। जा.. रउआ सभे के एक-एक मत बहुते कीमती बा।

रउआ सभे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार के हाथ के मजबूत करे के बा.. उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है। मोदी-नीतीश की जोड़ी ने बिहार को विकास की नई दिशा दी है।

उन्होंने तेजस्वी यादव और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बिहार अब फिर से जंगलराज के दौर में नहीं लौटना चाहता। जनता ने वह समय देख लिया जब भय,भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला था। अब जनता विकास,सड़क,शिक्षा और बिजली चाहती है।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अब लालटेन युग खत्म हो चुका है,यह बिजली युग का दौर है। जनता अब अंधेरे में नहीं रहना चाहती। एनडीए सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाई,सड़क बनाई और विकास की गंगा बहाई।

दोनों नेताओं ने लोगों से एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। हालांकि सभा में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही, लेकिन मंच से नेताओं के जोशीले भाषणों ने माहौल को पूरी तरह चुनावी बना दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश्वर राज,जदयू जिलाध्यक्ष,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. मनीष रंजन,भाजपा नेत्री पूनम सिंह, जदयू नेता जनार्दन सिंह, जगनारायण सिंह यादव , जसीम बाबा, नवीन चंद्र शाह, अजीत सिंह,संजय वर्मा, समाजसेवी रवि भास्कर समेत एनडीए कार्यकर्ता,समर्थक एवं लोग उपस्थित रहे।

Check Also
Close