[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

रोहतास: खाने का पैसा मांगने पर वेटर को गोली मारकर किया घायल, 5 गिरफ्तार

रोहतास: खाने का पैसा मांगने पर वेटर को गोली मारकर किया घायल, 5 गिरफ्तार

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के एनएच 19 पर शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित होटल हाईवे हंगामा में वेटर को करीब सात की संख्या में आए अपराधियों से खाने का पैसा मांगना भारी पड़ गया।

होटल में अपराधियों ने वेटर को गोली मारकर दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिंग की और फिर फरार हो गए। घटना बीते देर रात करीब 1 बजे की है।

घायल वेटर नीतीश कुमार गयाजी जिले के सिंधुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्माभवारी गांव का निवासी बताया जाता है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि बीते रात करीब एक बजे कुल सात लोग लाइन होटल में खाना खा रहे थे। खाना खाने के बाद जब सभी लोग होटल से बाहर जाने लगे तो, वेटर ने उनसे पैसा मांगा।

इस क्रम में वेटर के साथ उनकी नोंक-झोंक हो गई और फिर विवाद बढ़ने पर अपराधी ने वेटर को गोली मार दी। गोली चलते हीं होटल में अफरातफरी मच गई और अपराधी दो-तीन राउंड फायरिंग करते हुए अपने वाहन से फरार हो गए।

मामले में सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि बीते देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार एवं घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सभी अपराधियों की पहचान कर ली है तथा दो अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

इनके पास से एक मैगजीन लगा पिस्टल, एक खाली मैगजीन, छः खोखा, एक मिसफायर गोली, सात जिंदा कारतूस, चार मोबाइल एवं एक चार पहिया वाहन जप्त हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में काराकाट के औदानी बिगहा निवासी अशोक कुमार, चेनारी निवासी गोपाल कुमार एवं प्रगति कुमार, भदरशीला गांव निवासी अनूप लाल मंडल एवं शिवसागर निवासी सिराजुद्दीन राइन शामिल है। बताया जाता है कि मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

Check Also
Close