[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsबिहारराज्यरोहतास

सड़क किनारे पानी में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सड़क किनारे पानी में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

रोहतास जिला ब्यूरो रोहित कुमार की रिपोर्ट 

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के कर्मडीह गांव के समीप सड़क किनारे लगे पानी से पुलिस ने रविवार को टीपा गांव निवासी कांग्रेस नेता 63 वर्षीय वीर कमलेश सिंह का शव बरामद किया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एसडीपीओ दो वंदना ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे जमा पानी में सर की तरफ से आधा डूबा हुआ शव देखा जा रहा है।

थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे वहां पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों द्वारा शव को पानी से निकाल कर सड़क पर रखा गया है। शव के पास से मृतक का एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा उसे जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शव पर किसी भी प्रकार के गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक नशे के आदि थे परंतु इनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं था। परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि मृतक अक्सर घर के बाहर ही रहते थे और शनिवार को भी पूरी रात तक घर नहीं पहुंचे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना को कोई सूचना नहीं दी गई। परिजनों ने बताया कि वे थाना आकर आवेदन देंगे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
वहीं, कांग्रेस सांसद मनोज राम ने उक्त संदिग्ध मौत की तत्काल न्यायिक जांच की मांग की है।

Check Also
Close