[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
Crime NewsViral Videoउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में पकड़ा गया अभिषेक यादव, सेमेस्टर परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर वाराणसी टीम चकिया स्थित इंटर कॉलेज पहुंची जहां से आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएलएड परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह था सक्रिय

एसटीएफ टीम ने छापेमारी करके किया पर्दाफाश

गिरोह का सदस्य अभिषेक यादव चढ़ा एसटीएफ के हत्थे 

चंदौली जिला के चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा में नकल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वाराणसी एसटीएफ टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर उसे कॉलेज के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी सकलडीहा थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव का रहने वाला है। वह परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करके उनके व्हाट्सएप पर भेजकर मदद करता था।

बताते चलें कि जिला में सेमेस्टर वाइज परीक्षा सोमवार को हो रही थी। चकिया के आदित्य नारायण इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जहां परीक्षार्थियों को नकल करने के लिए अभिषेक यादव कॉलेज के बाहर व्हाट्सएप से परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र का हल करके भेजता था। इस बात की सूचना वाराणसी के एसटीएफ टीम को मिली, जिस पर एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव अपने टीम के साथ चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के समीप से आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया।जिसके पास से परीक्षा संबंधित प्रश्न पत्र और मोबाइल बरामद हुआ है। जिससे वह परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करके उनके व्हाट्सएप पर भेजता था।

एसटीएफ निरीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर वाराणसी टीम चकिया स्थित इंटर कॉलेज पहुंची जहां से आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से परीक्षा संबंधित प्रश्न पत्र और मोबाइल बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह डीएलएड का छात्र है, इसकी जान पहचान किसी अरुण नामक व्यक्ति से हो गई थी। अरुण व्हाट्सएप के माध्यम से परीक्षा के आधा घंटा पूर्व ही डीएलएड का पेपर भेज देता था, जिसे अभिषेक 22 परीक्षार्थियों का व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजता था। गिरफ्तार आरोपी सकलडीहा थाना क्षेत्र के दिवाकरपुर गांव का रहने वाला है।

 

Check Also
Close